राशिफल 17 सितंबर: कन्या राशि में सूर्य का आगमन आज, सिंह वालों के आज गुडलक, कन्या राशि वाले शनिदेव को प्राणाम करते रहें
Horoscope 17 September 2023 rashifal:in hindi ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज रविवार है और आज के दिन ही सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। आज का दिन कुछ राशि के लिए अच्छा तो

ग्रहों की स्थिति: गुरु वक्री होकर के राहु के साथ मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है। अब 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध का स्वामित्व है, इसके बाद 18 अक्टूबर को सूर्य गोचर होगा और सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। राशिफल देखते हैं-
मेष: विरोधी परास्त होंगे। कार्यों में थोड़ी विघ्न-बाधा आएगी, लेकिन निकल जाएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार भी ठीक-ठाक चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ: भावुकता वश कोई निर्णय मत लीजिएगा। ज्यादातर समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। बस प्रेम में थोड़ा तू-तू, मय-मय संभव है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन:भूमि और वाहन की खरीदारी में कठिनाई आएगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कर्क: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। एक शुभ समय है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: जमीन-जायदाद से आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर के एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। बस बच्चों के सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में थोड़ा नेगेटिविटी से बचें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: ऊर्जा उन्माद में ना बदल जाए इस बात का ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला: खर्चीला समय साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक कहा जाएगा। लेकिन सिर दर्द , नेत्र पीड़ा संभव है। मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। रुक-रुककर के चलेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक: आमदनी का नया जरिया बनेगा। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आते रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर: रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम , प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
