Hindi Newsधर्म न्यूज़Today horoscope 17 October 2023: Daily Aaj ka rashifal Future Prediction Lucky unlucky Zodiac Signs

राशिफल 17 अक्टूबर: कुंभ समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, ये लोग पीली वस्तु रखें पास

Horoscope 17 October 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 अक्टूबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Saumya Tiwari पंडित नरेंद्र उपाध्याय, नई दिल्लीTue, 17 Oct 2023 08:35 AM
share Share
Follow Us on

ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल, केतु और चंद्रमा तुला राशि में, सायंकाल के बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे चंद्रमा और शनिदेव कुंभ राशि में, शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष: परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी थोड़ा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों से थोड़ा तू-तू, मय-मय, प्रेम में भी थोड़ी अनबन और व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव का जल देते रहें।

वृषभ: आनंददायक जीवन रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम- संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

मिथुन: भावुकता पर काबू रखें। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: कलह से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में तू-तू,मय-मय, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: व्यापारिक स्थिति की थोड़ी मध्यम रहेगी। घर की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: शारीरिक स्थिति मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: मध्यम स्थिति रहेगी। कुल मिलाकर सारी स्थितियों में उतार-चढ़ाव जीवन में बना रहेगा। स्वास्थ्य सायंकाल के बाद थोड़ी सी सुधार के तरफ जाएगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। हनुमान जी को प्राणाम करते रहें।

मकर: आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगी, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी और व्यापार भी अच्छा होगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: सायंकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। स्वास्थ्य तब तक दिनभर सावधानी से लेकर चलें। प्रेम-संतान में सुधार होगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें