ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyTo increase love in your relationship follow these vastu tips

वास्तु: इन टिप्स को अपनाएंगे तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में प्यार के साथ-साथ कपल्स में एक मजबूत रिश्ता होना बेहद जरूरी है। घर में कुछ चीजों की लोकेशन और कुछ चीजों का होना आपकी शादीशुदा जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 03 May 2018 04:14 PM

इन टिप्स को अपनाएंगे तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

इन टिप्स को अपनाएंगे तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार1 / 2

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में प्यार के साथ-साथ कपल्स में एक मजबूत रिश्ता होना बेहद जरूरी है। घर में कुछ चीजों की लोकेशन और कुछ चीजों का होना आपकी शादीशुदा जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वास्तु के हिसाब से अगर आप इन दोषों को दूर करेंगे तो कपल्स में अटूट प्यार का रिश्ता बनेगा। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानें कुछ टिप्स

इन टिप्स को अपनाएंगे तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

इन टिप्स को अपनाएंगे तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार2 / 2

1. बेडरुम में सिर्फ लकड़ी का रेग्यूलर शेप का ही बेड रखें। ये पार्टनर के साथ टेंशन को कम करता है। आजकल मेटल के फर्नीचर का काफी फैशन है लेकिन बेडरुम में मेटल और लोहे के बेड रखने से बचना चाहिए।

2. बेडरुम में भूलकर भी शीशा ना रखें। वास्तु के अनुसार यह गलतफहमी और झगड़े बढ़ाता है। अगर है भी रात को इसे कपड़े से ढ़ककर रखना चाहिए।

3. बेडरुम में इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि तकिए, कुशन और कलाकृतियों हों तो वो जोड़े में हों। रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए हो सके तो कमरे में क्रिस्टल का जोड़ा ऱखें।

4. ध्यान रखें की बेडरुम में किसी तरह की धूल-मिट्टी ना हो। अगर बेडरुम में धूल मिट्टी होगी तो आपके रिलेशनशिप भी मंद और थकावट भरा होगा। इसलिए कोशिश करें कि बेडरुम में चीजे साफ चमकती हुई और तरोताजा हों।

5. कुछ लोग डबल बेड पर डबल बेडशीट बिछा देत हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार डबल बेड पर सिर्फ सिंगल बेडशीट ही बिछाएं इससे पति-पत्नी में सामंजस्य बढ़ाता है और उनके रिश्तों में सकारात्मकता आती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मूलांक के अनुसार घर में रखें ये चीजें, होगा धन लाभ