Tips: सप्ताह के सातों दिन करें ये उपाय, हर दिन मिलेगी सफलता
सभी चाहते हैं कि उनका हर दिन शुभ हो और वह जो भी कार्य करना चाहें, वह सफल हो जाए। शास्त्रों में भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने हर दिन को शुभ बना सकते हैं। शास्त्रों में सप्ताह के...
सभी चाहते हैं कि उनका हर दिन शुभ हो और वह जो भी कार्य करना चाहें, वह सफल हो जाए। शास्त्रों में भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने हर दिन को शुभ बना सकते हैं। शास्त्रों में सप्ताह के सातों दिन के लिए उपाय दिए गए हैं, जो कि आपके दिन को शुभ और मंगलमय बना देंगे। आइए जानते हैं...
Vastu: मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूरा लाभ
सोमवार- सोमवार के दिन घर से निकलते समय शीशा देखें, आपका काम अवश्य पूरा होगा।
मंगलवार- मंगलवार के दिन गुड़ खाकर घर से निकलना चाहिए। गुड़ की मिठास से आपका दिन भी खुशनुमा हो जाएगा।
बुधवार- बुधवार के दिन धनिया का सेवन करके घर से निकलेंगे तो काम जरूर पूरा होगा।
गुरुवार- बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने के साथ-साथ जीरा खा कर भी निकलें। दिन शुभ जाएगा और आप अपने काम में सफल भी होंगे।
24 फरवरी को अपनी राशि बदल रहे हैं शुक्र, जानिए क्या होगा इसका असर
शुक्रवार- शुक्रवार को खासकर दही खा कर निकलें। फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
शनिवार- शनिवार को अदरक खा कर जाएं। इसे खाने से आपकी राह की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और आपको काम में सफलता मिलेगी।
रविवार- रविवार के दिन घर से निकलते समय पान खा कर निकलें। आपका काम जरूर पूरा होगा।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)