ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThis line gives very fine tuning from life partner Astrology in Hindi

यह रेखा देती है जीवनसाथी से बहुत अच्छी ट्यूनिंग

विवाह प्रमुख संस्कारों में से एक माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान में विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का संकेत देती है। विवाह रेखा की स्थिति वैवाहिक जीवन को स्पष्ट रूप से बताती है। वैवाहिक जीवन कैसा...

यह रेखा देती है जीवनसाथी से बहुत अच्छी ट्यूनिंग
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Fri, 28 Jan 2022 10:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विवाह प्रमुख संस्कारों में से एक माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान में विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का संकेत देती है। विवाह रेखा की स्थिति वैवाहिक जीवन को स्पष्ट रूप से बताती है। वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हाथ में विवाह रेखा की स्थिति कैसी है।  
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि पुरुष के बाएं हाथ में दो और दाएं हाथ में केवल एक विवाह रेखा है तो उन्हें श्रेष्ठ एवं गुणवाण पत्नी मिलती है। ऐसे जातकों को पत्नी बहुत ही प्रेम करने वाली और ध्यान रखने वाली होती है। इस तरह के लोग बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं। इसी तरह से यदि दाएं हाथ में दो और बाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो इस स्थिति में पत्नी थोड़ा कम ख्याल रखने वाली होती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार दोनों हाथों में विवाह रेखा की समान लंबाई व्यक्ति के सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत देती है। इस तरह के जातकों की अपनी जीवनसाथी से अच्छी ट्यूनिंग रहती है। 

Shukra Margi : कल शुक्र होंगे धनु राशि में मार्गी, मेष व वृषभ समेत 5 राशि वालों पर बरसेगा धन

हाथ में विवाह रेखा का ऊपर की ओर जाकर मुड़ना अच्छा संकेत नहीं है। इस स्थिति में व्यक्ति के विवाह में परेशानियां आती हैं। कई बार ऐसे व्यक्ति की शादी नहीं हो पाती और वे आजीवन अविवाहित ही रह जाते हैं। विवाह रेखा के आखिर में त्रिशूल का चिह्न अच्छा संकेत है। यदि त्रिशूल का निशान बन रहा है तो व्यक्ति जीवनसाथी केा बहुत प्रेम करता है। हालांकि कुछ वर्षों बाद ऐसी स्थिति प्रेम में उदासीनता भी लाती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार विवाह रेखा पर कोई खड़ी रेखा का होना विवाह में देरी का संकेत देती है।  
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें