ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThis is a very special yoga on 25 February know what

आज गुरुवार को बन रहा है यह बेहद खास योग, जानिए क्या

25 फरवरी को गुरु पुष्य मुहुर्त राज योग बन रहा है। इस दिन माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी भी है। कवि घाघ ने इसके बारे में दो पंक्ति कही हैं ’अष्टमी तीज त्रयोदशी। पूछो ना पंडित ज्योतिषी।’ अर्थात...

आज गुरुवार को बन रहा है यह बेहद खास योग, जानिए क्या
ज्‍योत‍िषाचार्य पं.श‍िवकुमार शर्मा,मेरठ Thu, 25 Feb 2021 06:13 AM
ऐप पर पढ़ें

25 फरवरी को गुरु पुष्य मुहुर्त राज योग बन रहा है। इस दिन माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी भी है। कवि घाघ ने इसके बारे में दो पंक्ति कही हैं ’अष्टमी तीज त्रयोदशी। पूछो ना पंडित ज्योतिषी।’ अर्थात शुक्ल पक्ष की तृतीया, अष्टमी और त्रयोदशी, इन तिथियों में बिना किसी विद्वान से पूछे भी शुभ कार्य में प्रयोग कर लेना चाहिए। जब बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र होता है तो गुरु पुष्य योग बनता है। इस बारे में शास्त्रों का कहना है कि यह योग वर्ष में एक या दो बार आता है और कभी आता भी नहीं है। लेकिन इसकी उपयोगिता सभी महुर्तों से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, इस दिन स्नान के बाद ये काम करने से आती है शुभता

25 फरवरी को बृहस्पतिवार के दिन पुष्य नक्षत्र दोपहर 1:16 बजे तक है। इसके साथ साथ 28 महत्वपूर्ण योगों में शोभन योग भी अति उत्तम है। इस विशेष योग में विवाह कार्य छोड़ कर जितने भी शुभ कार्य हैं उनको करना उत्तम रहता है। जैसे भूमि,भवन खरीदना,रजिस्ट्री कराना, टोकन मनी देना, नींव पूजन, गृह प्रवेश, नवीन वाहन बेचना या खरीदना,किसी के साथ व्यापारिक अनुबंध करना, व्यापार आरंभ करना, धातु, आभूषण आदि खरीदना,नवीन वस्त्र खरीदना, घर के उपकरण जैसे एसी ,कूलर ,फ्रिज या सोफा खरीदना इस योग में बहुत श्रेष्ठ माना गया है। इसके साथ-साथ साधक लोग सिद्धि के लिए मंत्र को सिद्ध करने के लिए इस योग को श्रेष्ठ मानते हैं। इस योग में मंत्र जाप,अनुष्ठान और किसी रत्न को विशेष मंत्रों द्वारा आभिमंत्रित करना श्रेष्ठ माना गया है।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें