घर में बरकत लाता है ये चमत्कारी रत्न
सुलेमानी हकीक को चमत्कारी रत्न कहा जाता है। यह रत्न एक ऐसा रत्न है जो तीन ग्रहों शनि, राहु और केतु के दोष दूर करता है। इसके अतिरिक्त ये आपको बुरी नजर से भी बचाता है। वहीं आपके व्यवसाय और नोकरी में आ...
सुलेमानी हकीक को चमत्कारी रत्न कहा जाता है। यह रत्न एक ऐसा रत्न है जो तीन ग्रहों शनि, राहु और केतु के दोष दूर करता है। इसके अतिरिक्त ये आपको बुरी नजर से भी बचाता है। वहीं आपके व्यवसाय और नोकरी में आ रही अड़चने भी दूर करता है।
अगर आपके घर में बरकत नहीं हो रही हो तो भी आप सुलेमानी हकीक रत्न पहन सकते है इससे आप के घर में गरीबी दूर हो जाएगी और बरकत होने लगेगी।
इस रत्न को धारण करने का तरीका
आप शनिवार के दिन मध्यमा उंगली में धारण कर सकते है। इसे आपको गोमूत्र से धो कर पहनना चाहिए। अगर आप चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहते है तो सीधे हाथ में धारण करें। वहीं इसे आप चांदी के लॉकेट में भी गले में धारण कर सकते है।