ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThis game of planets in the sky know what will happen

आसमान में ग्रहों का चल रहा ये खेल, जानिए क्‍या होगा

आकाश में इन दिनों ग्रहों में खास संयोजन है। श्रावण के पावन महीने में मुख्‍य छह ग्रह आसमान में दृश्‍यमान रहेंगे। यह सभी अलग-अलग राशियों में दिखाई देंगे। छह प्रमुख ग्रहों का एक महीने तक...

आसमान में ग्रहों का चल रहा ये खेल, जानिए क्‍या होगा
पंचांग पुराण टीम,मेरठMon, 13 Jul 2020 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

आकाश में इन दिनों ग्रहों में खास संयोजन है। श्रावण के पावन महीने में मुख्‍य छह ग्रह आसमान में दृश्‍यमान रहेंगे। यह सभी अलग-अलग राशियों में दिखाई देंगे। छह प्रमुख ग्रहों का एक महीने तक दृश्‍यमान होने को ज्‍योतिष की दृष्‍टि से बेहद ही खास माना जा रहा है। ज्‍योतिषविद पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार शाम को सूर्यास्‍त के बाद पूर्व क्षितिज पर धनु राशि में बृहस्‍पति उदय हो रहे हैं।

इसके एक राशि के अंतराल पर क्रमश:शनि, चंद्र, मंगल एवं शुक्र उदय होकर पूरी रात आकाश मंडल में शोभायमान रहेंगे। खास बात यह है कि ये सभी ग्रह बिना किसी दूरबीन के आसमान में देखे जा सकते हैं। प्रात: सूर्य उदय होंगे। यानी इस पक्ष छह ग्रह उदित रहेंगे। शिवकुमार शर्मा के अनुसार बुध अधिकतर सूर्य के पास ही रहते हैं, लेकिन यह दिखाई नहीं देंगे। ऐसी खगोलीय घटना वर्षों बाद होती है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार जब सब ग्रह उदित रहते हैं तो विश्‍व में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है। रोग एवं दरिद्रता का विनाश होता है। भारत की स्‍वतंत्र काल की कुंडली के अनुसार देश का विश्‍व में वर्चस्‍व बढ़ेगा। भारत अपनी सीमाओं में बढ़ोतरी कर सकता है। शत्रु देश भारत की उन्‍नति पर हतप्रभ रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रिश्तों में ताजगी लाता है और कर्ज से मुक्ति दिलाता है बारिश का पानी

पं.शिवकुमार के अनुसार धनु राशि का गुरू, मकर राशि में शनि और वृष राशि में शुक्र ये ग्रह अपनी स्‍वराशि में परमशुभकारी हैं। मंगल एवं सूर्य अपनी मित्र राशि में तथा बुध अपनी राशि में शुभ है। ग्रहों का यह योग वर्तमान में जारी कोरोना महामारी के प्रकोप में कमी का भी इशारा कर रहा है। उम्‍मीद है कि जल्‍द ही कोरोना संक्रमण में कमी के संकेत मिलने लगेंगे। साल के अंत तक कोरोना की विदाई हो सकती है। वैक्‍सीन को लेकर भी जल्‍द ही कोई अच्‍छी खबर मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार भी धीरे-धीरे होते रहेगा। 
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें