ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThis day is believed to originate from Dwapar era

अक्षय नवमी : इस दिन से माना जाता है द्वापर युग का आरंभ 

कार्तिक शुक्ल नवमी को अक्षय नवमी कहते हैं। इस दिन से द्वापर युग का आरंभ माना जाता है। अक्षय नवमी को ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध से पहले तीन वन की परिक्रमा की थी। आज भी श्रद्धालु अक्षय नवमी पर...

अक्षय नवमी : इस दिन से माना जाता है द्वापर युग का आरंभ 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,meerut Sat, 28 Oct 2017 04:05 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक शुक्ल नवमी को अक्षय नवमी कहते हैं। इस दिन से द्वापर युग का आरंभ माना जाता है। अक्षय नवमी को ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध से पहले तीन वन की परिक्रमा की थी। आज भी श्रद्धालु अक्षय नवमी पर मथुरा वृंदावन की परिक्रमा करते हैं। इस नवमी को इच्छा नवमी भी कहते हैं।

अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-संपत्ति का वास होता है। मान्यता है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को प्रिय है। इसमें माता लक्ष्मी का वास माना गया है। अक्षय नवमी को आंवला पूजन करने से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है। इस नवमी पर किया गया दान-पुण्य कई गुना अधिक लाभ दिलाता है।

इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। व्रत रखने से विद्यार्थियों को विद्या की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। इस दिन गुप्त दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन विधि विधान से तुलसी का विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें