ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese zodiac signs struggle the most in life see what is included in your zodiac too Astrology in Hindi

जीवन में सबसे ज्यादा संघर्ष करते हैं ये राशि वाले, देखें क्या शामिल है आपकी भी राशि?

हर व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष की सफलता की कुंजी मानी जाती है। ये बात अलग है कि कुछ लोगों को कम तो कुछ लोगों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार संघर्ष का कारण हमारे अंदर की...

जीवन में सबसे ज्यादा संघर्ष करते हैं ये राशि वाले, देखें क्या शामिल है आपकी भी राशि?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 22 Jul 2021 09:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष की सफलता की कुंजी मानी जाती है। ये बात अलग है कि कुछ लोगों को कम तो कुछ लोगों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार संघर्ष का कारण हमारे अंदर की कमियां होती हैं। जानिए किन राशि वालों को करना पड़ता है जीवन में सबसे ज्यादा संघर्ष-

1. मिथुन- मिथुन राशि वालों की ज्यादा सोचने की आदत इन्हें परेशानी से घेर देती है। इनका बाहरी संघर्ष कम और भीतरी ज्यादा होता है। कई बार इनके आसपास के लोगों में इनसे जलन की भावना भी देखी जाती है। इन्हें जीवन में कई क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी के कारण हर काम को आसान बना लेते हैं।

2. तुला- ये लोग आकर्षक स्वभाव के माने जाते हैं। हालांकि इन्हें भी कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि तुला राशि वालों को दिखावा पसंद होता है। कई बार इन्हें समय का महत्व न पता होने के कारण जीवन में संघर्ष करना पड़ता है।

3. धनु- इस राशि के लोगों को मानसिक उलझनों के कारण संघर्ष करना पड़ता है। इनके मन में एक ही बात के दो विचार होते हैं। जिसके कारण ये खुद ही जीवन में संघर्षों को पैदा करते हैं। इनकी जल्दबाजी भी कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी करती है।

4. मकर- मकर राशि वालों में कई बार आलस हावी हो जाता है। आज के काम को कल पर टालने के कारण ये जीवन में चुनौतियों का सामना करते हैं। जीवन में मानसिक और शारीरिक आलस त्यागने से इनके जीवन की मुश्किलें कम हो सकती हैं।

5. मीन- मीन राशि के लोग बेहद दयालु और भावुक होते हैं। ये देवगुरु बृहस्पति की कृपा से बु्द्धिमान होते हैं। हालांकि कई बार भावुकता में आकर फैसला लेने के कारण इन्हें जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें