ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese zodiac signs matter to the happiness of others but may have to be screwed heavily

इन राशि वालों के लिए मायने रखती हैं दूसरों की खुशियों, लेकिन पंगा लेना पड़ सकता है भारी

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। इन 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। कहा जाता है कि जन्म के समय मिली राशि का असर उसके स्वभाव व व्यक्तित्व पर पड़ता है। ज्योतिष...

इन राशि वालों के लिए मायने रखती हैं दूसरों की खुशियों, लेकिन पंगा लेना पड़ सकता है भारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 12 May 2021 07:01 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। इन 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। कहा जाता है कि जन्म के समय मिली राशि का असर उसके स्वभाव व व्यक्तित्व पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है जो हमेशा दूसरों के खुशी के लिए जीती हैं। लेकिन इनसे भिड़ने पर यह आसानी से नहीं जाने देती हैं। जानिए ऐसी राशियों के बारे में-

1. वृषभ- वृषभ राशि के जातक बहुत साहसी और हिम्मती होते हैं। यह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के दम पर विपरीत परिस्थियों को भी अनुकूल बना लेते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों को खुश करने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन इनसे पंगा लेना आसान नहीं होता है। सबक सिखाने के लिए यह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं।

2. सिंह- सिंह राशि के जातक बहादुर माने जाते हैं। यह अपनों के लिए समर्पित होते हैं। यह किसी भी मुसीबत क्यों न आ जाए, विचलित नहीं होते हैं। लेकिन इनके रूतबे और दबदबे के कारण लोग इनसे पंगा लेने से कतराते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन ये दिन बड़े ग्रह बना रहे त्रिग्रही योग, इन 3 राशि वालों को होगा लाभ

3. धनु- धनु राशि के जातक अपने परिवार व दोस्तों से बेहद प्यार करते हैं। वह उनकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मुश्किलों का पहाड़ सामने आने पर भी यह डरते नहीं है, बल्कि मुश्किलों का बहादुरी के साथ सामना करते हैं। ये लोग अपने परिवार के खिलाफ एक शब्द बर्दाश्त नहीं करते हैं। वैसे ये काफी मिलनसार और सामाजिक होते हैं।

4. मकर- मकर राशि के लोगों से पंगा लेना ठीक नहीं होता है। क्योंकि यह बात को फिर आसानी से जाने नहीं देते हैं। कई बार इन्हें अपनी आदत के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन यह इससे घबराते नहीं है। 

 बुद्ध पूर्णिमा के दिन अनुराधा नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, पढ़ें ग्रहण से जुड़ी ये 5 खास बातें

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें