ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese zodiac signs get angry even on small things see if your zodiac sign involved Astrology in Hindi

छोटी-छोटी बातों पर भी इन राशि वालों को आता है तेज गुस्सा, क्या शामिल है आपकी राशि?

गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण कुछ राशि के लोगों पर ज्यादा गुस्सा आता है। जबकि...

छोटी-छोटी बातों पर भी इन राशि वालों को आता है तेज गुस्सा, क्या शामिल है आपकी राशि?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 31 Aug 2021 10:29 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण कुछ राशि के लोगों पर ज्यादा गुस्सा आता है। जबकि कुछ राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं। जानिए किन राशि वालों को आता है भयंकर गुस्सा-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोगों का गुस्सा नाक पर होता है। कई बार ये छोटी बातों पर भी विकराल रूप ले लेते हैं। इन्हें शांत कराना मुश्किल हो जाता है। इस राशि के जातक गुस्से में भूल जाते हैं कि इनके गुस्से का परिणाम क्या हो सकता है। इससे इनकी इमेज को धक्का लग सकता है।

वृषभ- वृषभ राशि के जातक को जिद्दी और गुस्सैल माना जाता है। कहते हैं कि इस राशि के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच सकता है। क्रोध में ये काफी आक्रमक हो जाते हैं। जिसके कारण ये खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। इस राशि के लोगों से बहस में जीत पाना मुश्किल होता है। कहा जाता है कि वृषभ राशि के लोग अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं।

सिंह- सिंह राशि के लोगों की इमेज सिंह यानी शेर के समान होती हैं। कहते हैं कि इस राशि के लोग गुस्से में अपनी हद भूल जाते हैं। कई बार ये लोग क्रोध में आपा खो देते हैं। जिसके बाद इन्हें कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। कहा जाता है कि सिंह राशि के लोग जितने अच्छे दोस्त होते हैं, उतने ही बुरे दुश्मन भी माने जाते हैं।

वृश्चिक- इस राशि चिन्ह बिच्छू होता है। कहते हैं कि इस राशि के जातकों का गुस्सा बिच्छू के डंक के समान होता है। इस राशि के लोगों का गुस्सा खतरनाक माना जाता है। कई बार ये छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाते हैं और फिर इन्हें शांत कर पाना मुश्किल होता है। कई बार ये गुस्से में सही फैसला नहीं ले पाते हैं और खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें