ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese women are most romantic according to zodiac signs

रोमांटिक व चंचल होती है इस राशि की महिलाएं

ज्योतिषशास्त्र में लोगों के जन्म दिन, तारीख और समय देखकर उनके भविष्य के बारे में कई चीजें बताई जाती है। वैसे ही लोगों की राशि देखकर उनके स्वभाव के बारे में भी कई चीजें बताई जाती है।

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्ली Tue, 23 May 2017 08:05 PM

रोमांटिक व चंचल होती है इस राशि की महिलाएं

रोमांटिक व चंचल होती है इस राशि की महिलाएं1 / 2

ज्योतिषशास्त्र में लोगों के जन्म दिन, तारीख और समय देखकर उनके भविष्य के बारे में कई चीजें बताई जाती है। वैसे ही लोगों की राशि देखकर उनके स्वभाव के बारे में भी कई चीजें बताई जाती है। उसी तरह अलग- अलग राशियों की लड़कियों का रोमांस को लेकर व्यवहार भी अलग होता है। आइए जानते है किस राशि की लड़की कैसी होती है:

आइए जानते है राशि के अनुसार महिलाओं का नेचर

आइए जानते है राशि के अनुसार महिलाओं का नेचर 2 / 2

मेष राशि : मेष राशि की महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें ऐसा प्रेमी मिले जो उसे विश्वास दिलाए की वो उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

वृष राशि : वृष राशि वाली महिलाएं जब भी प्रेम करती हैं उसे सच्ची निष्ठा से निभाती हैं, जब इन्हें गुस्सा आता है तो इन्हें संभालना बड़ा मुश्किल होता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाली महिलाएं बहुत ही ज्यादा रोमांटिक व चंचल होती हैं। इस राशि की महिलाओं को बहुत मुश्किल से सच्चा प्यार मिलता है।

कर्क राशि : कर्क राशि वाली महिलाएं प्यार करने के मामले में धीमी होती हैं लेकिन वह एक समर्पित और सुरक्षात्मक प्रेमी हैं। 

सिंह राशि : सिंह राशि की महिलाओं को प्यार बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता है लेकिन ऐसा तभी होता है जब सही प्रेमी उनकी कल्पना को प्रभावित करता है।

कन्या राशि : जिन महिलाओं की राशि कन्या है तो ऐसी महिलाएं अत्यंत भावुक और तीव्र होती हैं, ये अपने प्रेमी में किसी प्रकार की कमजोरी पसंद नहीं करती हैं। 

तुला राशि : इस राशि की महिलाएं तालमेल और भागीदारी चाहती हैं। इन महिलाओं की खास बात है की प्यार में तुला राशि की महिलाएं संतुलन देखती है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि की महिलाएं अपने प्रेमी के लिए एक पहेली होती है। इनका स्वाभाव बिलकुल ही अलग होता है।

धनु राशि : इस राशि की महिलाओं को एक ऐसा साथी चाहिए जो मानसिक और शारीरिक रूप से उसकी टक्कर का हो, कोई ऐसा जो उन्हें पूरी तरह समझ सके।

मकर राशि : इस राशि की महिलाएं प्यार में विश्वास करती हैं और बहुत ही रोमांटिक होती है।

पढ़े और भी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।