ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese three major planets are present in Saturn Anuradha Nakshatra these zodiac signs get money

शनि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद हैं ये तीन प्रमुख ग्रह, इन राशियों को धन लाभ के प्रबल योग

Shani anuradha nakshatra: शनि के अनुराधा नक्षत्र में कई बड़े ग्रह विराजमान हैं। जानें इन ग्रहों की युति का लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

 शनि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद हैं ये तीन प्रमुख ग्रह, इन राशियों को धन लाभ के प्रबल योग
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Dec 2022 05:18 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रह गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशि वालों के जीवन में ग्रह गोचर से खुशियां आती हैं और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में वृश्चिक राशि में बुध, शुक्र व सूर्य देव विराजमान हैं। तीन ग्रहों के एक साथ मंगल की राशि वृश्चिक और शनि के अनुराधा नक्षत्र में होने का लाभ कई राशियों को मिलेगा। जानें इस अवधि की कौन-सी हैं लकी राशियां-

सूर्य करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा तेज

कर्क राशि- अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य व शुक्र ग्रह के होने से कर्क राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को बुध, सूर्य व शुक्र के अनुराधा नक्षत्र में होने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके करियर व व्यापार के लिहाज से अनुकूल है। नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पहले से नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में गति संभव है।

दिसंबर महीने में किन राशियों को होगा लाभ-नुकसान, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

कुंभ राशि- शनि के अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य व शुक्र के होने का लाभ कुंभ राशि वालों को भी मिलेगा। यह समय आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें