ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese things leads to money problem according to vastu

वास्तुदोष: इन वजहों से हमेशा करना पड़ता है धन की कमी का सामना

वास्तुदोष घर में हमेशा बीमारियां, तनाव और धन की कमी का कारण हो सकता हैं। इन सभी के कारण आप परेशान रहने लगते हैं और अपने लक्ष्य में फोकस नहीं कर पाते। यही वजह है कि परिवार के सदस्यों को धन की हानि...

वास्तुदोष: इन वजहों से हमेशा करना पड़ता है धन की कमी का सामना
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 22 Jan 2019 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

वास्तुदोष घर में हमेशा बीमारियां, तनाव और धन की कमी का कारण हो सकता हैं। इन सभी के कारण आप परेशान रहने लगते हैं और अपने लक्ष्य में फोकस नहीं कर पाते। यही वजह है कि परिवार के सदस्यों को धन की हानि होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का हमेशा वास हो जाता है। इसके अलावा शास्त्रों में भी कुछ आदतों के बारे में बताया गया है जिनसे महा लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है। अपनी इस तरह की कुछ आदतों में सुधार करके हम आपने घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचा सकते हैं।

यहां पढ़ें ऐसे ही कुछ बातें: 

बड़ों का अपमान करना: जो लोग बड़ों का अपमान करते हैं और उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं उन लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है। शास्त्रों में कहा गया है कि बड़ों का सम्मान करने वालों की जिंदगी में हमेशा उन्नति मिलती है। लेकिन जो लोग बड़ों के साथ गलत व्यवहार करते हैं ऐसे लोग हमेशा जिंदगी में परेशानियों का सामना करते रहते हैं।

सुबह उठते से नहीं देखनी चाहिए ये चीजें वरना दिन हो जाता है खराब

किचन का गंदा रहना: जिन लोगों का किचन गंदा रहता है उन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष होते हैं। कहा जाता है कि किचन को साफ-सुथरा रखना चाहिए और रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए. इससे घर में बरकत आती है। 

बेड में गंदी चादर और अव्यवस्थित बिस्तर: अगर घर का बेड हमेशा अव्यवस्थित रहता है और चादर गंदी रहती है तो कहा जाता है कि घर में वास्तु दोष आ जाता है। इसके कारण घर में तनाव तो रहता ही है साथ ही घर में बरकत भी नहीं होती।

इधर-उधर फेंके हुए जूते: जूतों को घर में इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसके अलावा बाहर के जूतों को घर में नहीं पहनना चाहिए। घर में पहनने के लिए अलग से जूते होने चाहिए। कहा जाता है कि बाहर के जूते घर में पहनने से घर में वास्तु दोष आता है। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में पैसों की कमी होने लगती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें