ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese things leads to lack of money

इन 5 कारणों से अक्सर घर में रहती है धन की कमी

कई बार घर में तनाव, क्लेश, लड़ाई-झगड़े होते रहते है। इसका कारण आपके घर में भी हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई बातें बताई गई हैं जो घर की सुख-शांति को भंग करती हैं। आइए जानते हैं क्या है वे...

इन 5 कारणों से अक्सर घर में रहती है धन की कमी
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीFri, 25 May 2018 08:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कई बार घर में तनाव, क्लेश, लड़ाई-झगड़े होते रहते है। इसका कारण आपके घर में भी हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई बातें बताई गई हैं जो घर की सुख-शांति को भंग करती हैं। आइए जानते हैं क्या है वे चीजें:

1. घर के मुख्यद्वार के पास अगर पानी का मटका रखना अशुभ होता है। कभी भी मुख्यद्वार के पास पानी से भरा पात्र नहीं रखना चाहिए।। इससे सुख-शांति और समृद्ध बनी रहती है। 

2. कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे की ओर नहीं लटकाना चाहिए। इसे मुख्यद्वार के पीछे की तरफ भी नहीं लटकाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आयु कम होती है और बीमारियां हमेशा घर में बनी रहती हैं। 

3. घर के मुख्यद्वार के पास पानी से भरा पात्र रखने से घर में आर्थिक संकट बढ़ने लगता है। मुख्यद्वार पर रखा पानी से भरा पात्र, घर में आती सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है जिससे घर में रोग, आर्थिक संकट, तनाव, क्लेश आदि उत्पन्न होता है।

4. कभी भी घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर में दरिद्रता आती है।

5. माना जाता है कि तिजोरी में किसी विवाद से संबंधित पेपर नहीं रखने चाहिए। तिजोरी में विवादित पेपर रखने से विवाद जल्दी खत्म नहीं होता और दरिद्रता बढ़ती जाती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

मूलांक के अनुसार घर में रखें ये चीजें, होगा धन लाभ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें