अगर चाहते हैं घर में टिके पैसा तो अजमाएं ये उपाय
हर किसी की चाहत होती है कि उसकी तिजोरी हमेशा भरी रहे। कभी कभार कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा टिक नहीं पाता। लेकिन कुछ उपाय करके आप आर्थिक संकट से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे...
हर किसी की चाहत होती है कि उसकी तिजोरी हमेशा भरी रहे। कभी कभार कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा टिक नहीं पाता। लेकिन कुछ उपाय करके आप आर्थिक संकट से छुटकारा पा सकते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे चमत्कारिक उपाय
तिजोरी में एक पीपल के पत्ते पर देशी घी और लाल सिंदूर को मिलाकर उससे ऊं लिखें। इस पत्ते को तिजोरी में वहां रखें जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा लगातार 5 शनिवार तक करने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
तिजोरी में एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर जहां आप पैसे रखते हैं उस जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती चली जाएगी।
अपनी तिजोरी के अंदर ग्यारह दाने काली गुंजा के पवित्र करके रखें। इसके अलावा हमेशा धन रखने वाली जगह पर चमकदार लाल कपड़ा बिछाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)