ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese people give more importance to money

धन को सबसे ज्‍यादा महत्‍व देता है ऐसा व्यक्ति

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगो की हाथों की लकीरें देखकर उनके भविष्य के बारे में कई चीजों का पता चलता है। वैसे ही व्यक्ति की उंगली भी बहुत कुछ कहती हैं। जिन लोगों की उंगलियां नोंकदार सिरे वाली होती...

धन को सबसे ज्‍यादा महत्‍व देता है ऐसा व्यक्ति
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 05 May 2018 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगो की हाथों की लकीरें देखकर उनके भविष्य के बारे में कई चीजों का पता चलता है। वैसे ही व्यक्ति की उंगली भी बहुत कुछ कहती हैं। जिन लोगों की उंगलियां नोंकदार सिरे वाली होती हैं वे आराम पसन्द होते हैं। ये लोग सपनों की दुनिया में रहते हैं। यदि किसी व्यक्ति की सभी उंगलियों के सिरे नुकीले हों तो ऐसा व्यक्ति धन को सबसे ज्‍यादा महत्‍व देगा। ऐसा व्यक्ति सौंदर्यप्रेमी, संवेदनशील एवं आदर्शवादी प्रवृत्ति का होता है। वह हर काम करने में माहिर होता है।

जिन लोगों की उंगली वर्गाकार सिरे वाली होती हैं वे व्यवहारिक एवं अनुशासनप्रिय होते हैं। ऐसे व्यक्ति का मस्तिष्क सन्तुलित एवं यथार्थवादी होता है। ये लोग सुनियोजित ढंग से जीवन बिताते हैं। ऐसे व्यक्ति परम्परावादी, नियमों का पालन करने वाले, धार्मिक एवं सामाजिक चेतना वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों का अनुसरण करते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता नहीं होती।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें