ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese people get married very close to home Astrology in Hindi

हस्तरेखा विज्ञान: घर के बहुत नजदीक होती है इन लोगों की शादी

हस्तरेखा विज्ञान में विभिन्न तरह की रेखाओं का विस्तार से वर्णन मिलता है, लेकिन इनमें जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा केा प्रमुख तीन रेखा माना गया है। इसके साथ ही भाग्य रेखा और मंगल रेखाएं भी

हस्तरेखा विज्ञान: घर के बहुत नजदीक होती है इन लोगों की शादी
Praveenपंचांग पुराण टीम,मेरठSat, 26 Nov 2022 01:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा विज्ञान में विभिन्न तरह की रेखाओं का विस्तार से वर्णन मिलता है,  लेकिन इनमें जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा केा प्रमुख तीन रेखा माना गया है। इसके साथ ही भाग्य रेखा और मंगल रेखाएं भी हाथों में मिलती हैं। अनेक हाथों में रेखाएं दोमुखी होती हैं। दोमुखी रेखाओं का जीवन में व्यापक असर पड़ता है। इन्हीं में से एक है जीवन रेखा। 
-दोमुखी जीवन व्यक्ति के विवाह का संकेत भी देती है। बाहर की ओर जीवन रेखा से निकली रेखा व्यक्ति की दूर राज्य और बिल्कुल अलग संस्कृति में शादी का संकेत होती है। ऐसे लोगों की आजीविका भी घर से दूर होती है। इसी तरह यदि शाखा अंदर की ओर है तो शादी बिल्कुल नजदीक होती है और ये अपनी आजीविका भी घर के पास रहकर ही कमाते हैं। 

परिवार से करोड़ों रुपये की दौलत पाते हैं ऐसे लोग

-यदि जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा ऊपर से अलग-अलग हों तो ऐसे लोग अपना काम खुद करते हैं। इस तरह के लोग दूसरे का हस्तक्षेप बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता। इनका स्वभाव भी क्रोधी होता है। इनका सामाजिक दायरा बहुत छोटा होता है। 
-जीवन रेखा को नीचे की ओर काटने वाली रेखाएं व्यक्ति के स्वास्थ्य का संकेत देती है। ये रेखाएं जिस उम्र में जीवन रेखा काटती हैं उस उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 
-हाथ में जीवन रेखा व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत से सवालों का जवाब देती है। यदि हाथ में जीवन रेखा दोमुखी है और दूसरी शाखा बाहर की ओर हो तो ऐसे लोग विदेश जाकर स्थायी रूप से बस जाते हैं, लेकिन यदि जीवन रेखा से निकली दूसरी शाखा अंदर की ओर हो तो ऐसे लोग विदेश तो जाते हैं, लेकिन निश्चित समय के बाद धन कमाकर लौट आते हैं। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें