ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese measure will take place on Wednesday

बुधवार को दें भाई-बहनों को उपहार, दूर होंगी समस्याएं

बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन जन्म लेने वाले आस्थापूर्ण और बुद्धिमान माने जाते हैं। इस दिन कुछ आसान से उपाय कर हम भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन...

बुधवार को दें भाई-बहनों को उपहार, दूर होंगी समस्याएं
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,meerut Wed, 20 Dec 2017 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन जन्म लेने वाले आस्थापूर्ण और बुद्धिमान माने जाते हैं। इस दिन कुछ आसान से उपाय कर हम भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।  

बुधवार के दिन किसी भी जरूरतमंद को अपने घर या प्रतिष्ठान से खाली हाथ न जाने दें। अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। बुधवार को भूलकर भी भाई-बहनों से बैर न रखें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास रुक जाता है। सही निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। इस दिन भाई-बहनों को उपहार देने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। पूरी मेहनत के बाद भी अगर बार-बार असफलता मिलती है तो बुधवार के दिन से भगवान श्रीगणेश के मंत्र का जाप शुरू करें।

बुधवार के दिन हरे रंग के खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इस दिन भगवान श्रीगणेश को गुड़ और घी का भोग लगाएं। यह भोग गाय को खिला दें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन घर में सफेद रंग की भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें