ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese mantra fullfill your all wishes on this ram navami 2018

राम नवमी 2018: इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा मनचाहा फल

चैत्र मास की नवमी को राम नवमी मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Mar 2018 06:52 AM

25 मार्च को मनाई जाएगी राम नवमी

25 मार्च को मनाई जाएगी राम नवमी1 / 2

Ram Navmi 2018: चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए सभी भक्त इस दिन को श्री राम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस साल राम नवमी 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। आइए इन मंत्रों के बारें में जानते हैं।

आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए मंत्र...
राम नवमी के दिन "ऊं जानकी वल्लभाय स्वाहा" मंत्र का 10 माला जाप करने से मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन "ऊं नमो भगवते रामचन्द्राय" मंत्र की कम से कम 5 माला का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मुसीबतें दूर करने के लिए मंत्र...
इस राम नवमी पर तारक मंत्र यानि राम नाम की 5 माला करने से अपने मनोरथ सिद्ध होंगे। श्रीराम की मूर्ति रखकर विधिवत पूजन करें और "ऊं रामभद्राय नमः" मंत्र की कम से कम 4 माला का जाप करने से आपके कार्यों में आने वाली समस्त बाधायें दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें अन्य मंत्र...

सुरक्षित रहने के लिए मंत्र...

सुरक्षित रहने के लिए मंत्र...2 / 2

कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त करने के लिए मंत्र...
राम नवमी के दिन "ऊं रामाय धनुष्पाणये स्वाहा" मंत्र की 7 माला जाप करने से शत्रुओं का नाश होता है एवं न्यायालय में चल रहे मुकदमों में विजय प्राप्त होती है।

सुरक्षित रहने के लिए मंत्र...
राम नवमी के दिन रामरक्षा स्त्रोत का विधिवत पाठ करने से श्रीराम आपके मान-सम्मान व शत्रुओं से आपकी रक्षा करते हैं।