ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese kind of people are not hard working

मेहनत करने से जी चुराते है ऐसी हथेली वाले लोग

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की रेखाएं देखकर उनके स्वभाव के बारे में कई बातों का पता चलत

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 31 Aug 2017 07:15 PM

मेहनत से घबराते है ऐसी हथेली वाले लोग

 मेहनत से घबराते है ऐसी हथेली वाले लोग1 / 2

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की रेखाएं देखकर उनके स्वभाव के बारे में कई बातों का पता चलता है। रेखाओं के साथ-साथ ही हाथों की हथेली का रंग भी आपके बारे मं बहुत कुछ कहता है। ये आपके चरित्र के बारे में कई राज खोल सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष में गुलाबी रंग की हथेली को सबसे बेहतर मानी जाती है। कहा जाता है कि ये लोग काम को करने से पहले उस पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लेते हैं। इनकी नजरों से कुछ भी बच पाना मुश्किल हैं।

मेहनत से घबराते है ऐसी हथेली वाले लोग

मेहनत से घबराते है ऐसी हथेली वाले लोग2 / 2

कहा जाता कि जिन लोगों की हथेली का रंग थोड़ा लाल होता है वे लोग काफी मेहनती होते हैं। ये सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ते हैं। ये लोग काफी मेहनत कर आगे बढ़ते है। ये लोग स्वभाव से चंचल होते है। वैसे ही जिन लोगों की हशेली थोड़ी सफेद होती है वे लोग मेहनत से घबराने वाले होते हैं। ऐसे लोग गुस्सैल प्रवत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग अपने स्वभाव को लेकर भी मौके गवां देते हैं। 

जिन लोगों की हथेली थोड़े पीले रंग की होती है, वो बहुत ही तनावग्रस्त होते हैं। ये थोड़े चिडचिड़े और निराशवादी होते हैं। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर इन्हीं पर होता है। ये लोग किसी भी चीज को लेकर जल्दी ही गुस्सा हो जाते हैं और नेगेटिव होते हैं। 

हस्तरेखा: हाथ में हो यह योग तो खूब बरसता है पैसा

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)