ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese are 5 faithful zodiac signs

प्यार में धोखा नहीं देती हैं इन 5 राशियों की लड़कियां,जमकर करती हैं प्रेम!

आजकल ज्यादातर लोग जैसे ही प्यार में पड़ते हैं, वैसे ही वे जीवनभर साथ निभाने की बात करते...

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 13 Dec 2017 07:19 PM

धोखा नहीं देती हैं इन राशियों की लड़कियां, जमकर करती हैं प्यार!

धोखा नहीं देती हैं इन राशियों की लड़कियां, जमकर करती हैं प्यार!1 / 6

आजकल ज्यादातर लोग जैसे ही प्यार में पड़ते हैं, वैसे ही वे जीवनभर साथ निभाने की बात करते हैं। वे अपने पार्टनर से वादे करते हैं कि कभी अलग नहीं होंगे लेकिन बहुत ही कम कपल होते हैं जो जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक साथ रह पाते हैं। ज्यादातर लोगों का प्यार बीच में खत्म हो जाता है। कई बार कपल आपसी रजामंदी से एक दूसरे से अलग हो जाते हैं तो कई बार कोई किसी को धोखा दे देता है और दोनों को अलग होना पड़ता है। वहीं, कई कपल्स के रिश्ते उम्रभर भी चलते हैं। 

ज्योतिष की मानें तो कई ऐसी विशेष राशियां हैं जो प्यार में धोखा नहीं देती हैं। यदि लड़कियों की बात की जाए तो ऐसी पांच राशियों वाली लड़कियां होती हैं, जो अपने पार्टनर को खूर प्यार करती हैं और कभी धोखा नहीं देती हैं। यहां हम आपको ज्योतिष के अनुसार, उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें:

ये भी पढ़ें: आपका दिल तोड़ेंगे ये 5 राशि वाले लोग, इनसे दूर ही रहने में ही है भलाई!

वृष राशि

वृष राशि2 / 6

देश में हरेक राशि वाले लोगों की संख्या काफी है। इनमें से कई लोग राशिफल के अनुसार ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इन्हीं राशियों में एक राशि वृष राशि भी है। वृष राशि वाले लोग काफी शांत स्वाभाव वाले माने जाते हैं। ज्योतिष की मानें तो जिन लड़कियों की राशि वृष होती है, वे प्यार के मामले में भी कभी धोखा नहीं देने वाली मानी जाती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से काफी प्यार करती हैं। 

कन्या राशि

कन्या राशि 3 / 6

23 अगस्त से 22 सितंबर तक जन्में लोगों की राशि कन्या होती है। कन्या राशि वाले लोग काफी समझदार माने जाते हैं। कहा जाता है कि कन्या राशि वाली लड़कियां भी धोखा नहीं देती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि4 / 6

वृश्चिक राशि वाले लोग काफी इमोशनल माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि की लड़कियां अपने साथी से सच्चा प्यार करने वाली मानी जाती हैं और ये रिश्तों की अहमियत भी समझती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 6

ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों को धोखा नहीं देने वाला माना जाता है उनमें कर्क राशि की लड़कियां भी शामिल हैं। चूंकि इस राशि की लड़कियां काफी भावुक होती हैं, इसलिए ये अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती हैं। ये अपने पार्टनर से काफी प्यार करती हैं।

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

जिन पांच राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा नहीं देने वाली मानी जाती हैं, उनमें से अंतिम राशि मकर राशि है। ज्योतिष की मानें तो मकर राशि वाली लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। ये जब भी किसी लड़के से प्यार करती हैं तो पूरी सच्चाई से करती हैं और कभी अलग नहीं होना चाहती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें