ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese 4 zodiacs achieve a lot of progress in life are you also included in this list

ये 4 राशि वाले जीवन में हासिल करते हैं खूब तरक्की, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?

ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का स्वभाव अलग-अलग बताया गया है। राशि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र है जिनका स्वभाव मतलबी...

ये 4 राशि वाले जीवन में हासिल करते हैं खूब तरक्की, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 24 May 2021 08:02 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का स्वभाव अलग-अलग बताया गया है। राशि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र है जिनका स्वभाव मतलबी होता है। यानी इस राशि के लोग किसी से रिश्ता बनाने से पहले खुद के बारे में सोचते हैं। कहा जाता है कि अगर ये नाराज हो जाते हैं तो धोखा देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इन लोगों के रिश्ते ज्यादातर मतलब के कारण ही जुड़े हैं। लेकिन अपने स्वभाव के कारण इन राशियों के लोग जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों में बातचीत करने की गजब की क्षमता होती है। इनकी जहां पर ज्यादा सुनी जाती है, वहां ये मतलबी बन जाते हैं। इनसे तर्क-वितर्क करने पर यह दोस्ती या रिश्ता तोड़ने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस राशि के जातकों को आत्मसम्मान प्रिय होता है। अपने स्वभाव के कारण ये लोग तरक्की पाते हैं।

मीन राशि वालों को लग सकती है चोट, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को स्पॉटलाइट में रहना अच्छा लगता है। ये लोग महत्वाकांक्षी होने के साथ ही असुरक्षित भी होते हैं। अगर कोई इनका स्डारडम या लाइमलाइट चुराने की कोशिश करता है तो ये उसे आसानी से नहीं जाने देते। अपने अधिकार को बंटता देख ये अक्सर मतलबी बन जाते हैं। सिंह राशि वाले जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

3. कन्या राशि- इस राशि के जातक पैसों के लेनदेन में मतलबी माने जाते हैं। ये दोस्तों को उधार देने से कतराते हैं। अगर कोई इनका दिल दुखा देता है तो उसका सार्वजनिक अपमान करने से पीछे नहीं हटते हैं। ज्यादातर इनके रिश्ते मतलब पर टिके होते हैं। हालांकि ये लोग जीवन में तरक्की पाते हैं।

शनि की साढ़ेसाती से मकर राशि वालों को कब मिलेगी मुक्ति? जानें शनि के दूसरे चरण का असर व उपाय

4. धनु राशि- धनु राशि के जातक अपने जीवन में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करते हैं। कई बार ये लोग अपना काम निकालने के लिए अपने रिश्ते को भी दांव पर लगा देते हैं। अपने नेचर के कारण इन राशि वालों को तरक्की हासिल होती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें