These 4 zodiac signs do not ran away from helping others ये 4 राशि वाले खुद परेशान होकर भी दूसरों की मदद करने से नहीं हटते पीछे , क्या आप भी लिस्ट में हैं शामिल?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़These 4 zodiac signs do not ran away from helping others

ये 4 राशि वाले खुद परेशान होकर भी दूसरों की मदद करने से नहीं हटते पीछे , क्या आप भी लिस्ट में हैं शामिल?

वर्तमान में सच्चे दिल और ईमानदार लोगों का मिलना मुश्किल होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों का वर्णन किया गया है जो नरम दिल और समझदारी होती हैं। कहा जाता है कि इन राशि वालों से मदद...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 9 May 2021 07:34 AM
share Share
Follow Us on
ये 4 राशि वाले खुद परेशान होकर भी दूसरों की मदद करने से नहीं हटते पीछे , क्या आप भी लिस्ट में हैं शामिल?

वर्तमान में सच्चे दिल और ईमानदार लोगों का मिलना मुश्किल होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों का वर्णन किया गया है जो नरम दिल और समझदारी होती हैं। कहा जाता है कि इन राशि वालों से मदद मांगने पर यह खुद परेशान होकर भी आपकी मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन इन राशि वालों को नरम दिल के कारण कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। जानिए इन राशि वालों के बारे में-

1. वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का तत्व पृथ्वी है। ऐसे लोग जमीन से जुड़े होने के कारण एक समान बात करते हैं। इनका शांत स्वभाव ही इनकी ओर लोगों को आकर्षित करता है। कहा जाता है कि इन राशि वालों से जो रिश्ता बनाता है, वह दूरी नहीं बनाता है। इन राशि वालों को क्रिएटिविटी और बुद्धि समाज में सम्मान दिलाती है।

ये 4 राशि वाले होते हैं ईमानदार व सच्चे दोस्त, सुख-दुख में हमेशा निभाते हैं साथ

2. कर्क- कर्क राशि चंद्रमा के स्वामित्व की राशि है। ऐसे में इस राशि के लोग आमतौर पर लोगों से घुलना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन जब किसी से मिलते हैं तो अपने शांत स्वभाव के कारण उसे प्रभावित करते हैं। चंद्रमा की तरह इनका स्वभाव शांत होता है। यह दोस्तों को भी परिवार का हिस्सा मानते हैं। यह समझदार होने के साथ ही हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं।

3. कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग समझदार और बुद्धिमान होते हैं। यही कारण है कि इनकी बातें लोगों को पसंद आती हैं और समाज में मान-सम्मान मिलता है। यह समझदार और शांत स्वभाव के कारण लोगों के प्रिय होते हैं। मदद करने में कन्या राशि वाले हमेशा आगे रहते हैं।

दबंग और जिद्दी होती हैं ये 4 राशि वाले, हां में हां नहीं मिलाने पर हो जाते हैं नाराज

4. मकर- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। यह जमीन से जुड़े रहते हैं और हर किसी को उसका हक दिलाने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। इनसे मिलने वाला हर व्यक्ति इनके शांत स्वभाव के कारण इनकी ओर आकर्षित होता है। यह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल दूसरों का भला करने में लगाते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  
 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!