ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThese 4 Zodiac Signs believe in fighting their own battles are you also included in this list

ये 4 राशि वाले अपनी लड़ाई खुद लड़ने में रखते हैं विश्वास, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वभाव होता है। इन राशि में चार राशियां ऐसी होती हैं जो हर किसी पर भारी पड़ सकती हैं। इस राशि के लोग निडर, साहसी और ईमानदार...

ये 4 राशि वाले अपनी लड़ाई खुद लड़ने में रखते हैं विश्वास, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 27 Apr 2021 09:34 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वभाव होता है। इन राशि में चार राशियां ऐसी होती हैं जो हर किसी पर भारी पड़ सकती हैं। इस राशि के लोग निडर, साहसी और ईमानदार होते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोग अपनी लड़ाई खुद लड़ने में विश्वास रखते हैं।

कहते हैं कि इन राशियों के लोग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। यह लोगों के सामने अपने विचार रखने से हिचकते नहीं है। ये लोग अपनी चुनौतियों से निपटना बखूबी जानते हैं। कहा जाता है कि इन राशि के लोग मुंहफट होते हैं लेकिन दिल के साफ होते हैं। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक जिंदगी अपनी शर्तों पर जीते हैं। ये लोग स्वभाव के जिद्दी व दिमाग से तेज होते हैं। यह मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का सामना कर लेते हैं। यही कारण है कि यह संकट के समय को आसानी से काट लेते हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक जिस काम को करने की ठान लेते हैं, वह काम करके ही दम लेते हैं।

इन राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं मंगल व शनि, बिना रूकावट बनते जाते हैं सभी काम

2. कर्क राशि- इस राशि के जातक भावुक व संवेदनशील होते हैं। ये लोगों को पूरे दिल से प्यार करते हैं और अपनों को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके स्वभाव का एक दूसरा पहलू भी होता है। अगर आप इनका फायदा उठाने या धोखा देने की कोशिश करते हैं तो यह आसानी से आपको नहीं छोड़ते हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि के जातक अपनी कीमत खुद समझते हैं। अगर इनसे कोई बेवजह उलझने की कोशिश करता है तो यह उसे अलग ही मुसीबत में फंसा देते हैं। यह दिमाग से तेज, बुद्धिमान और साहसी होते हैं। यह अपनी लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

शनिदेव की उल्टी चाल का मकर व कुंभ समेत 5 इन राशि वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा बुरा असर, जानें डेट

4. वृश्चिक- इस राशि के जातक आत्मनिर्भर व खुले विचारों के होते हैं। ये अपने काम खुद करना पसंद करते हैं। यह जल्दी किसी की मदद नहीं लेते हैं। ये लोग अपनी निडरता के साथ हर मुश्किल का सामना करते हैं। यह आमतौर पर जिद्दी व अडियल स्वभाव के होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें