दबंग और जिद्दी होती हैं ये 4 राशि वाले, हां में हां नहीं मिलाने पर हो जाते हैं नाराज
व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि से व्यक्ति के भविष्य, सेहत व स्वभाव आदि जान सकते हैं। कुछ लोगों का स्वभाव शांत तो कुछ लोगों का स्वभाव...

व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि से व्यक्ति के भविष्य, सेहत व स्वभाव आदि जान सकते हैं। कुछ लोगों का स्वभाव शांत तो कुछ लोगों का स्वभाव जिद्दी और साहसी होता है। कहा जाता है कि व्यक्ति के राशि के हिसाब से उसका स्वभाव होता है। दबंग और साहसी लोग किसी से डरे बिना अपनी बात बेहिचक कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही 4 राशियों का जिक्र किया है जो जिद्दी और साहसी स्वभाव की होती हैं। जानिए क्या इस लिस्ट में आप भी हैं शामिल?
1. मेष राशि- मेष राशि के जातक जन्म से ही जिद्दी और निडर स्वभाव के होते हैं। यह अपनी बात कहने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। यह बुरे से बुरे लोगों से निपटने की क्षमता रखते हैं। यह मुश्किल से मुश्किल घड़ी में खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक जिद्दी व मजबूत दिमाग वाले होते हैं। कहा जाता है कि जब चीजें इनके हिसाब से नहीं होती हैं तो यह दबंग बन जाते हैं। यह अपने स्वभाव से लोगों को दिखा देते हैं कि ये उनसे खुश नहीं है। यह थोड़े नखरीले स्वभाव के भी माने जाते हैं।
| साप्ताहिक राशिफल: 2-8 मई तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगे कष्ट, जानें किसे होगा लाभ |
3. सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले पैदाइशी दबंग होते हैं। यह लोगों का ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानते हैं। यह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और उसी तरह के काम भी करते हैं। इनके मनमुताबिक काम न होने पर यह दबंग बन जाते हैं।
4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को लगता है कि ये हमेशा सही होते हैं। यह अपनी चीजों के लिए जिद्दी होते हैं और दूसरों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। यह दूसरों पर अपनी राय रखने के लिए मजबूर करते हैं। लोगों का विरोध इन्हें रास नहीं आता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


