ये 4 राशि वाले पैदाइशी होते हैं क्रिएटिव, कूट-कूटकर भरी होती है प्रतिभा, जानिए क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ज्योतिष शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव, भविष्य, करियर आदि की जानकारी मिलती है। कई लोग अपनी राशि के कारण जन्म से ही क्रिएटिव होते...

ये 4 राशि वाले पैदाइशी होते हैं क्रिएटिव, कूट-कूटकर भरी होती है प्रतिभा, जानिए क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

ज्योतिष शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव, भविष्य, करियर आदि की जानकारी मिलती है। कई लोग अपनी राशि के कारण जन्म से ही क्रिएटिव होते हैं। जबकि कुछ लोग नया काम करने में डरते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति के गुण भी उसकी राशि से प्रभावित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही राशियों के बारे में बताया है जिनके जातक पैदाइशी कलाकार, क्रिएटिव और इमेजिनैटिव होते हैं। जानिए यहां-

1. वृषभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातक जन्म से ही कला प्रेमी होते हैं। यह अच्छी कला की पहचान रखते हैं और उसी के इर्द-गिर्द खुद को रखना पसंद भी करते हैं। यह अपने कार्यक्षेत्र में नाम कमाते हैं। प्रतिभा के धनी और क्रिएटिव होते हैं। इन्हें कई तरह की कलाओं में रुचि होती है और यह हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने के प्रयास में लगे रहते हैं।

2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातक जन्म से ही कलाकार होते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के जातक जब मंच पर होते हैं तो स्टार की तरह प्रदर्शन करते हैं और लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। अपनी शानदार प्रतिभा के कारण यह सभी के प्रिय होते हैं और लोगों के दिलों में राज करते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2021 के दौरान इन 6 बातों का रखें जरूर ध्यान, मां दुर्गा की कृपा से पूरी होगी मनोकामना

14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

3. धनु राशि- धनु राशि के जातक कला प्रेमी होते हैं। यह चीज को सुंदरता से देखते हैं और अपने आसपास की चीजों को कला मानते हैं। इस राशि के जातक संगीत, विजुअल आर्ट में निपुण होते हैं। लोगों के बीच अपनी कला से अपनी पहचान बनाते हैं।

4. मीन राशि- इस राशि के जातक कलात्मक और रचनात्मक दोनों होते हैं। यह जन्म से ही प्रतिभावान होते हैं। यह अपनी कला से खुद की भावनाएं व्यक्त करने में विश्वास रखते हैं। यह सहज और शांत स्वभाव के होने के कारण लोगों के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 4 राशि के जातक जन्म से ही होते हैं क्रिएटिव