The position of these 3 big planets will change in March these 5 zodiac signs will get tremendous benefits - Astrology in Hindi मार्च में इन 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी स्थिति, इन 5 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़The position of these 3 big planets will change in March these 5 zodiac signs will get tremendous benefits - Astrology in Hindi

मार्च में इन 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी स्थिति, इन 5 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

मार्च महीने की शुरुआत बेहद शुभ रही। मार्च माह के पहले दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन त्योहार पड़ा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 5 March 2022 05:24 AM
share Share
Follow Us on
मार्च में इन 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी स्थिति, इन 5 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

मार्च महीने की शुरुआत बेहद शुभ रही। मार्च माह के पहले दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन त्योहार पड़ा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मार्च में ग्रहों का गोचर-

मार्च में पहला गोचर बुध ग्रह का होगा। बुध 06 मार्च को सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव 15 मार्च की सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मार्च का तीसरा व आखिरी राशि परिवर्तन शुक्र देव का होगा। शुक्र 31 मार्च को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष- मेष राशि वालों को मार्च में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी के माध्यमों में वृद्धि होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृषभ- ग्रहों के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही इस समय आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान कोई अटका काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों पर तीन ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफे के कई अवसर प्राप्त होंगे। वाहन या भूमि खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला- तुला राशि वालों को निजी जीवन में ग्रहों की स्थिति से शुभ फल मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों  को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। करियर में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

धनु- धनु राशि वालों की जन्मकुंडली में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान आप उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।