ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThe people of these 4 zodiac signs are the best in reading is your zodiac also involved Astrology in Hindi

पढ़ने में अव्वल होते हैं इन 4 राशियों के लोग, क्या शामिल है आपकी भी राशि?

बच्चे को शिक्षित करने के लिए हर माता-पिता कठिन परिश्रम करते हैं। बच्चों को कामयाब बनाने के लिए स्कूल के अलावा कोचिंग, ट्यूशन भी लगाते हैं। कुछ लोग खेल-कूद में अव्वल होते हैं, तो कुछ लोग पेटिंग,...

पढ़ने में अव्वल होते हैं इन 4 राशियों के लोग, क्या शामिल है आपकी भी राशि?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 30 Sep 2021 01:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बच्चे को शिक्षित करने के लिए हर माता-पिता कठिन परिश्रम करते हैं। बच्चों को कामयाब बनाने के लिए स्कूल के अलावा कोचिंग, ट्यूशन भी लगाते हैं। कुछ लोग खेल-कूद में अव्वल होते हैं, तो कुछ लोग पेटिंग, डांसिंग या सिंगिंग में अव्वल होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहते हैं। जानिए ऐसी राशियों के बारे में जिनसे संबंधित लोग पढ़ाई-लिखाई में आगे होते हैं और ये मुश्किल से मुश्किल परीक्षा भी आसानी से पास कर लेते हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुद्धिमान बताया गया है। कहते हैं कि इनके सेंस ऑफ ह्यूमर और समझदारी से सामने वाला आकर्षित होता है। कहते हैं कि इस राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होते हैं और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की क्षमता रखते हैं।

बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी में तरक्की के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कन्या- कन्या राशि वालों का सबसे ज्यादा मन पढ़ाई में लगता है। यह पढ़ाई को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं। कई बार लोग इनकी आदत के कारण पढ़ाई का कीड़ा तक बुलाते हैं। हालांकि ये अपने मन में लगे रहते हैं, इन्हें किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है।

धनु- धनु राशि के जातक हर चीज को जानने की इच्छा रखते हैं। ये पढ़ाई के दौरान भी हर समय प्रश्न उठाते हैं। ये पूरे मन से पढ़ाई करते हैं और यही कारण है कि इन्हें जल्दी सफलता हासिल होती है।

पितृ पक्ष के बीच में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

मकर- मकर राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे माने जाते हैं। ये पढ़ाई में सबसे आगे होते हैं।  पढ़ाई को लेकर इनकी लगन देखकर हर कोई प्रभावित होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें