ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythe new year 2019 will bring changes upon every zodiac sign according to astro predictions

ज्योतिष 2019: हर राशि पर बदलाव के योग, पढ़ें अपनी राशि के बारे में

मेष राशि कन्या लग्न तुला राशि में वर्ष का आगमन, लग्नाधिपति बुध राशि के लिए बदलाव लेकर आएगा। बृहस्पति के साथ वर्ष लगन के साथ तीसरे भाव में हैं। वर्ष लग्न स्वामी के बृहस्तपति के साथ होने से यह साल मीन...

ज्योतिष 2019: हर राशि पर बदलाव के योग, पढ़ें अपनी राशि के बारे में
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ,कानपुरMon, 31 Dec 2018 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष राशि
कन्या लग्न तुला राशि में वर्ष का आगमन, लग्नाधिपति बुध राशि के लिए बदलाव लेकर आएगा। बृहस्पति के साथ वर्ष लगन के साथ तीसरे भाव में हैं। वर्ष लग्न स्वामी के बृहस्तपति के साथ होने से यह साल मीन राशि के लिए खुद को साबित करने की चुनौती देगा। कड़ी मेहनत से फल मिल सकता है।

 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा है। राशि के स्वामी शुक्र वर्ष राशि के स्वामी भी है। यह आपकी राशि के छठे स्थान पर हैं। छठवें घर में चंद्रमा और शुक्र की युति से प्रतिद्वंदी चुनौतियां देंगे। व्यावसायी को बाजार में प्रतिस्पर्धा से जूझना होगा। इच्छा शक्ति दृढ़ रखने की जरूरत हैं।

 

मिथुन राशि 
स्वामी बुध वर्ष के शुरू में छठवें स्थान पर बृहस्पति के साथ है। यह दर्शाता है कि यह साल आपको मार्गदर्शक साबित होगा। आपके विवेक व सूझ-बूझ से लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। किसी का अनादर न करे। पितृ सुख की कमी खल सकती है।

 

कर्क राशि 
स्वामी चंद्रमा राशि के चतुर्थ स्थान में हैं। यह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नए घर का सपना पूरा हो सकता है। राहू वर्ष के शुरु में कर्क राशि में ही है।यह निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर करेगा। यह आपको दुविधा में डाल सकता है।

 

सिंह राशि
नये विचार आएंगे। नया करने में  बाधाओं को दूर करने को संघर्ष करना होगा। चुनौतियां के अवरोध को दूर कर किसी नई या बड़ी उपलब्धि पा सकते है। खास तौर पर धन निवेश कर सकते हैं।

 

कन्या राशि
यह साल कैरियर के लिहाज से सफल रहेगा। कैरियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। मेहनत व लगन रंग ला सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुरू में ही आपकी राशि के तीसरे स्थान गुरु के साथ युति बनाए हैं। यह संकेत दे रहा है कि आपमें ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

 

 

तुला राशि
नव वर्ष मिला-जुला परिणाम देगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र शुरू में ही आपकी राशि में विचरण कर रहे है। चंद्रमा भी राशि स्वामी के साथ युति कर रहे हैं। सतर्क रहने की जरूरत है।आप पर आरोप लग सकते हैं। 

 

वृश्चिक राशि
वर्ष खुशियां लेकर आएगा। कुछ नया करेंगे और सीखेंगे। वर्ष के शुरू में ही ऐसे ही योग बन रहे हैं। राशि के स्वामी मंगल शुरू से ही पंचम भाव में है। वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में खूब फलदायी होंगे।

 

धनु राशि
संघर्ष करना होगा। अल्प अवधि में बड़े लाभ की कामना न करे। बहुत मेहनत पर ही सफलता मिलेगी। स्वामी बृहस्पति आपकी राशि में 12वें स्थान पर हैं और बुध के साथ विचरण कर रहे हैं। कई ग्रह के योग ठीक नहीं है।क्रोध व आवेश में फैसले न ले।

 

मकर राशि 
स्वामी शनि है जो कि वर्ष के शुरू में 12वें स्थान पर हैं। सफलता पाने में मेहनत करनी होगी। विदेश में कामकाज करने की चाहत रखने वालों को यह वर्ष फलदायक हो सकता है। घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

 

कुंभ राशि
नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। धन लाभ तो आपको साल भर मिलेगा। घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि वर्ष के शुरु में आपकी राशि से 11वें स्थान पर बैठे हैं। यह लाभदायक है।

 

मीन राशि
यह साल भाग्योदय की ओर इशारा कर रहा है। राशि  के स्वामी बृहस्पति  आपकी राशि से भाग्य स्थान पर विराजमान है। भाग्य में गुरु के साथ बुध सफलता कायोग बना रहे हैं। बच्चों के सुझाव तक नजरंदाज न करे। इस राशि में मंगल के विराजमान होने से मांगलिक कार्य का भी संकेत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें