बेडरूम के सामने बना किचन हो सकता है वास्तु दोष का कारण, जानें दूर करने के उपाय
वास्तु के अनुसार घर का निर्माण व सजावट करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। लेकिन कई बार लोग वास्तु और उससे जुड़ी चीजों को गंभीरता पूर्वक नहीं लेते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष होता है।

इस खबर को सुनें
वास्तु प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय परंपरा है। जिसके अनुसार किसी भी घर का निर्माण व सजावट करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। लेकिन कई बार लोग वास्तु और उससे जुड़ी चीजों को गंभीरता पूर्वक नहीं लेते व घर में कुछ न कुछ कमियां रह जाती है।जिसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इन कमियों की वजह से घर में आपसी कलह और तनाव का वातावरण बना रहता है। वैवाहिक जीवन में भी काफी दिक्कत आने लगती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के सामने किचन बनाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। आइये जानते हैं इस वास्तु दोष को दूर करने के उपाय-
- वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक बेडरूम के सामने बने किचन के कारण उत्पन्न होने वाले वास्तु दोष को दूर करने के लिए किचन में काम करते समय बेडरूम का दरवाजा बंद रखें।
- इस तरह के वास्तु दोष को दूर करने के लिए किचन में एक दरवाजा जरूर होना चाहिए जिसके जरिए आप किचन के बाहर और अंदर आ जा सकें।
- वास्तु दोष को दूर करने के लिए बेडरूम और किचन को जोड़ने वाली सीलिंग में एक विंड चाइम्स जरूर लटकाएं।
- विंड चाइम्स में 6 या 8 की संख्या में बेल लगी हुई हों।
- विंड चाइम्स में हार्ट व डॉल्फिन जैसी आकृति नहीं बनी होनी चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
