the fourth mangla gauri vrat will be observed tomorrow this defect of the horoscope will end - Astrology in Hindi Mangla Gauri Vrat: आज रखा जाएगा अधिकमास का चौथा मंगला गौरी व्रत, कुंडली का यह दोष हो जाएगा खत्म, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़the fourth mangla gauri vrat will be observed tomorrow this defect of the horoscope will end - Astrology in Hindi

Mangla Gauri Vrat: आज रखा जाएगा अधिकमास का चौथा मंगला गौरी व्रत, कुंडली का यह दोष हो जाएगा खत्म

सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत के महत्त्व और पूजा विधि के बारे में विस्तार से।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 Aug 2023 05:32 AM
share Share
Follow Us on
Mangla Gauri Vrat: आज रखा जाएगा अधिकमास का चौथा मंगला गौरी व्रत, कुंडली का यह दोष हो जाएगा खत्म

Mangla Gauri Vrat: सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। पूरे 19 साल बाद सावन में अधिक मास पड़ने से साल 2023 का सावन और भी खास हो गया है। साल 2023 के सावन में कुल 8 सोमवारी व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जा रहे हैं। कल यानी 8 अगस्त को अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत के महत्त्व और पूजा विधि के बारे में विस्तार से।

मंगला गौरी व्रत का महत्व
ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती में मंगला गौरी व्रत को रखकर ही भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। मंगला गौरी व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। दूसरी ओर अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। इसके अलावा, मंगला गौरी व्रत को रखने से कुंडली में मंगल दोष खत्म हो जाता है।

पूजा विधि
मंगला गौरी व्रत के दिन व्रती ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान–ध्यान करती हैं। इसके पश्चात महिलाएं घर या पास के किसी शिव मंदिर में पूजा और व्रत का संकल्प रखती हैं। इसके बाद माता पार्वती के मंत्रों का जाप होता है। माता पार्वती की प्रतिमा को सफेद और लाल वस्त्र पर स्थापित किया जाता है। इस दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित किया जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद भोग लगाया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!