ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThe day of Mahashivaratri 2023 will be very beneficial for these 6 zodiac signs including AriesTaurus and Aquarius

Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि का दिन वृषभ व कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी अच्छी खबर

What is the favorite Signs of Lord Shiva: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। आमतौर पर महाशिवरात्रि का पर्व फरवरी या मार्च महीने में ही मनाया जाता है। जानें कब है महाशिवरात्रि-

Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि का दिन वृषभ व कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी अच्छी खबर
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Feb 2023 05:32 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत शुभ माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन शिवालयों और घरों में महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को है। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुलर्भ संयोग बनने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। जानें महाशिवरात्रि का दिन किन राशियों के लिए रहने वाला है अत्यंत लाभकारी-

महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा, महादेव को हैं अतिप्रिय

शिवरात्रि- मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन जो भक्त भगवान शंकर की विधि-विधान के पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें दुखों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कहते हैं कि इस दिन रुद्राभिषेक करने से भक्त को चार प्रहर की पूजा के बराबर फल की प्राप्ति होती है।

शनि प्रदोष व्रत- इस साल महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत भी है। यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। 

ग्रहों की स्थिति- इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही सूर्य भी शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा के साथ संचरण करेंगे। ग्रहों की स्थिति करियर और आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित होगी।

महाशिवरात्रि का पर्व किन राशियों के लिए लाभकारी-

महाशिवरात्रि पर मेष, वृषभ, मिथुन, धनु, तुला और कुंभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इस दिन आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। इस दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखना इन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिन भगवान शिव का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें