ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThe combination of Saturn the factor of wealth people of these 4 zodiac signs will be strong on the economic front

शनि के साथ धन-संपदा के कारक ग्रह की बनी युति, इन 4 राशियों के लोग आर्थिक मोर्चे पर होंगे मजबूत

Shani and Shukra Yuti: शनि व शुक्र की कुंभ राशि में युति बन रही है। जानें दो बड़े ग्रहों की युति से किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं।

शनि के साथ धन-संपदा के कारक ग्रह की बनी युति, इन 4 राशियों के लोग आर्थिक मोर्चे पर होंगे मजबूत
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वर्तमान में कुंभ राशि में शुक्र व शनि दोनों ग्रह विराजमान हैं। शनि ग्रह कुंभ राशि के स्वामी ग्रह माने गए हैं। कुंभ व शनि की एक ही राशि में युति कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव करेगा। 17 जनवरी 2023 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका है और 22 जनवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि-शुक्र की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के जातकों के लिए शनि व शुक्र की युति शुभ परिणाम प्रदान करेगी। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

इन 4 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का नहीं होता है प्रभाव, शनिदेव की हैं प्रिय राशियां 

वृषभ राशि- शुक्र-शनि की युति वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस  अवधि में आपको करियर व व्यापार में असीम सफलता हासिल होगी। कार्यों में तेजी आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए शनि व शुक्र ग्रह की युति बेहद शुभ साबित होगी। इन राशियों के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। बिगड़े व अटके काम पूरे होंगे। यात्रा पर जाने के योग हैं। धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र व शनि की युति अत्यंत शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपका मानसिक तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि व शुक्र की युति लाभकारी रहने वाली है। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में उन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें