ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytaurus zodiac sign is best husband

इस राशि वाले लड़के होते हैं बेस्ट, बीवी को जिंदगीभर रखते हैं खुश

हर लड़की का सपना होता है कि उसे ऐसा पति मिले कि जो उसे उम्र भर प्यार करे और हमेशा साथ निभाए। अगर आप भी अपना लाइफ पार्टनर राशि के हिसाब से चुनते हैं तो शायद आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। हर राशि की...

 इस राशि वाले लड़के होते हैं बेस्ट, बीवी को जिंदगीभर रखते हैं खुश
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 May 2018 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

हर लड़की का सपना होता है कि उसे ऐसा पति मिले कि जो उसे उम्र भर प्यार करे और हमेशा साथ निभाए। अगर आप भी अपना लाइफ पार्टनर राशि के हिसाब से चुनते हैं तो शायद आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। हर राशि की अपनी एक खासियत होती है लेकिन वृषभ ऐसी राशि है जिनका प्यार करने का अंदाज ही कुछ अलग होता है।

वृषभ राशि वालों को ढेर सारे तोहफे और सप्राइज देकर प्यार जताना बखूबी आता है। ये लोग अपने पार्टनर को प्यार महसूस करवाने के लिए कई कोशिश भी करते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि उम्र के साथ इनका प्यार और बढ़ता है। बुढ़ापे तक इनका प्यार वैसा ही रहता है जैसा शुरुआत में रहता है।

इन राशि वालों में प्रेम में क्षमता महान होती हैं। वह उन व्यक्तियों की ओर आकर्षित होता है, जो उसकी सहायता कर उसे प्रसन्नता, सुख दे। उसके लिए सबकुछ करने को तैयार रहे।

ऐसा माना जाता है कि वृषभ राशि वाला व्यक्ति कन्या राशि की ओर आकर्षित होता है। राशि के मुताबिक मेल की बात करें तो मीन और कन्या राशि इन जातको के लिए सबसे बेहतर है।

वृषभ राशि वालों के साथ बरते ये सावधानी-
इस बात का ध्यान रखें कि इन राशि वालों को ठेस न पहुंचाएं, क्योंकि ऐसे में सारा प्यार खत्म हो जाता है। उनको इतना गुस्सा आता है कि आपको कुछ भी बोल सकते हैं। प्यार से पेश आने में ही समझदारी है।

बहुत सारा प्यार करने वाले वृष राशि के प्रेमी कभी-कभी चिपकु भी हो जाते हैं। इस समय इनसे प्यार से बातचीत करना ही बेहतर है। आप अपने दोस्तों से पहले इन्हें प्राथमिकता दें तो ये बहुत अच्छे पार्टनर माने जाते हैं।

इनका प्रेम बहुत ही सरल है। ये अपना एहसास घुमा-फिरा कर नहीं कहते। आपको वो कितना प्यार करते हैं सीधे और साफ शब्दों में कहते हैं। अगर इन्हें प्यार हो गया तो ये सिर्फ आपके ही हैं। धोखा-धड़ी इन्हें बिल्कुल नहीं पसंद है। जिनका जन्म 20 अप्रैल-20 मई के बीच हुआ है वे वृष राशि के होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें