ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Rashi Parivartan on Kark Rashi By August 17 people of these zodiac signs can get promotion Surya Gochar July 2021 Astrology in Hindi

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन, धन लाभ के भी बनेंगे योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के मजबूत स्थिति में होने से जातक को पद, मान, सम्मान, आत्मविश्वास और प्रसिद्धि हासिल होती है। सूर्य को सभी ग्रहों का...

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन, धन लाभ के भी बनेंगे योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Jul 2021 09:06 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के मजबूत स्थिति में होने से जातक को पद, मान, सम्मान, आत्मविश्वास और प्रसिद्धि हासिल होती है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में यह 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के प्रभाव से इन राशि वालों को प्रमोशन के साथ धन लाभ हो सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मेष- सूर्य गोचर से कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस दौरान मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

2. कन्या- कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकतीह है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफे वाला सौदा हो सकता है।

3. तुला- यह गोचर आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नाम और तरक्की हासिल करने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

4. वृश्चिक- सूर्य गोचर काल आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यह आपके कार्यों को पूरा करेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें