ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya rashi parivartan Now the sun will remain Sagittarius till January 14 next year then it will enter Capricorn read what will be the effect on the twelve zodiac signs

अब अगले साल 14 जनवरी तक सूर्य रहेंगे धनु राशि में, फिर करेंगे मकर राशि में प्रवेश, पढ़ें बारह राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

आज कर्क लग्न में रात्रि 9 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य, वृश्चिक राशि को छोड़ कर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2021 की सुबह 8 बजकर 14 मिनट तक वहां रहेंगे। इस राशि...

अब अगले साल 14 जनवरी तक सूर्य रहेंगे धनु राशि में, फिर करेंगे मकर राशि में प्रवेश, पढ़ें बारह राशियों पर क्या होगा प्रभाव?
पं. भानुप्रतापनारायण मिश्र,नई दिल्लीWed, 16 Dec 2020 07:09 AM
ऐप पर पढ़ें

आज कर्क लग्न में रात्रि 9 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य, वृश्चिक राशि को छोड़ कर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2021 की सुबह 8 बजकर 14 मिनट तक वहां रहेंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही खर मास शुरू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, जैसे विवाह या यज्ञोपवीत आदि नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस दौरान सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने और दान आदि देने का विशेष फल मिलता है। 
     आइए जानते हैं धनु राशि में सूर्य के जाने पर राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को-

Rashi Parivartan: इस सप्ताह सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस सप्ताह ये 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली


मेष: अचानक संकट खड़ा हो सकता है। शुरू किए गए कार्यों में समय लग सकता है। तनाव से सेहत खराब होगी।
वृष: भ्रम के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। सरकार से विरोध। हो सकता है। बीमारी और लड़ाई-झगड़े की आशंका भी है।
मिथुन: सेहत खराब हो सकती है। सम्मान में कमी रहेगी। प्रियजनों की उपेक्षा से मानसिक कष्ट होगा।  

शनि की साढ़ेसाती या ढय्या में शनि के प्रकोप से बचाता है रुद्राक्ष, इसको पहनने से पहले बरतनी चाहिए विशेष सावधानी
कर्क: अचानक धन मिलेगा। शुभ समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। पुरस्कार मिल सकता है।    
सिंह: मेहनत ज्यादा होगी, पर फल कम। घर में तनाव और मनमुटाव की आशंका रहेगी। धन की कमी। 
कन्या: बीमारी से परेशान रहेंगे। सुख में कमी रहेगी। बुजुगोंर् की सेहत का ध्यान रखें। वाहन-जमीन को लेकर विवाद। 
तुला: पदोन्नति की संभावना। तबादला हो सकता है। नई जिम्मेदारियों से मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। 
वृश्चिक: फिजूल के कार्यों में धन की हानि। ठगे जाने की आशंका रहेगी। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
धनु:अनावश्यक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा में विवाद संभव। फिजूल खर्च करने से बचें। नकारात्मक विचार पैदा होंगे।
मकर: हर काम में विघ्न-बाधा आएगी। बुरी सूचनाओं से तनाव। बीमारी उभर सकती है। दोस्तों से मनमुटाव संभव। 
कुंभ: रुकी हुई पदोन्नति मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। धन मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। 
मीन: किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। पुरस्कार और पदोन्नति मिलेगी। सेहत में सुधार संभव।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें