18 अक्टूबर से सूर्यदेव इन 4 राशि वालों का बदलेंगे भाग्य, दीपावली तक बहुत ही शुभ समय
Surya Rashi Parivartan in Tula Rashi: सूर्य अक्टूबर महीने में तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के तुला राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

Surya Rashi Parivartan October 2023: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में विचरण करते हैं। इस तरह से सूर्य को एक राशिचक्र पूरा करने में करीब एक साल का समय लगता है। अक्टूबर महीने में सूर्य एक साल बाद तुला राशि में आ जाएंगे। सूर्य का गोचर 18 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 42 मिनट पर होगा। तुला राशि में सूर्य 17 नवंबर तक रहेंगे और फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के 365 दिन बाद तुला राशि में आने से कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-
वृषभ राशि: सूर्य के तुला राशि में आने से वृषभ राशि के जातकों का अप्रत्याशित सुख-सुविधाओं से ससामना हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े फैसले आपके हित में आ सकते हैं। इस दौरान यात्रा का योग बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अप्रत्याशित धन लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आप पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सूर्य का तुला राशि में प्रवेश वरदान समान है। इस दौरान आप अपनी प्लानिंग्स में सफल होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आप अपना टैलेंट दिखाने में सफल रहेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। इस समय विद्यार्थियों के लिए भी शुभ परिणाम ला सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।