ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysurya rashi parivartan in singh rashi sun transit in leo predictions astrology effects rashifal astrology Astrology in Hindi

4 दिनों बाद इन राशियों के जीवन में लौटेंगी खुशियां, देखें क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ

सूर्य 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसको सिंह संक्रांति कहा जाएगा। देश के...

4 दिनों बाद इन राशियों के जीवन में लौटेंगी खुशियां, देखें क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 13 Aug 2021 12:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सूर्य 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसको सिंह संक्रांति कहा जाएगा। देश के कई हिस्सों में संक्रांति को पर्व की तरह मनाया जता है। सूर्य करीब 1 साल बाद सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन लोगों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मेष राशि 

  • सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।
  • यह आपके पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्रदान करेगा।
  • आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • धन- लाभ होगा।

14 दिनों तक इन राशियों को होगा लाभ, खुशियों की होगी बरसात, मिलेंगे शुभ समाचार

मिथुन राशि

  • सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
  • भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
  • साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

  • सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
  • निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

शुक्र ने किया कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या पर भी होगी धन- वर्षा

तुला राशि 

  • कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
  • सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • इस समय निवेश किया जा सकता है।
  • लेन- देन से लाभ होगा।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

  • इस सूर्य राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
  • प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
  • किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

धनु राशि

  • धनु राशि वाले को सूर्य गोचर से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
  • गोचर काल में संतान की उन्नति हो सकती है।
  • इस दौरान आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • इस समय निवेश करने से लाभ होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें