ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Rashi Parivartan in Mithun Rashi 2021 Sun enters Gemini zodiac today Aries Leo Virgo and Capricorn will get good news

Surya Rashi Parivartan in Mithun Rashi 2021: आज सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

मंगलवार 15 जून की सुबह ग्रहों के राजा सूर्य अपने शत्रु शुक्र की वृष राशि छोड़ कर बुध प्रधान मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 16 जुलाई की शाम तक रहेंगे। मंगलवार की संक्रांति को महोदरी कहा जाता हैै।...

Surya Rashi Parivartan in Mithun Rashi 2021: आज सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
पं. भानुप्रतापनारायण मिश्र,नई दिल्लीTue, 15 Jun 2021 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार 15 जून की सुबह ग्रहों के राजा सूर्य अपने शत्रु शुक्र की वृष राशि छोड़ कर बुध प्रधान मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 16 जुलाई की शाम तक रहेंगे। मंगलवार की संक्रांति को महोदरी कहा जाता हैै। मिथुन संक्रांति में अगर बरसात हो, तो रोगों में बढ़ोतरी, राजाओं में लड़ाई और कम बरसात होती है। द्वि-स्वभाव राशियों मिथुन, कन्या, धनु और मीन की संक्रांतियों को शडशीतिमुखा कहते हैं। संक्रांति में स्नान करने के पश्चात पितृ श्राद्ध और दान करने से सूर्य देव धन और निरोगी काया प्रदान करते हैं। 15 जून को ही सूर्य राहु से मुक्त भी होंगे। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में जाने से सभी राशियों पर पड़ने प्रभावों को-

मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को अच्छी-अच्छी सूचनाएं मिलेंगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता। विदेशियों से अच्छे सम्बंध बनेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। सृजनात्मकता से जुडे़ कामों में तो अच्छा धन और शोहरत मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और बीमारियों से छुटकारा संभव। किसान-व्यापारी को लाभ होगा। नए कार्य, साक्षात्कार और प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। रोजगार मिलने के साथ-साथ व्यापार के लिये ऋण भी मिल सकता है।

वृष, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को बने-बनाए कामों में बाधा नजर आएगी। अनावश्यक जिद से ऑफिस और घर में तनाव होने के आसार हैं। ठगे जा सकते हैं। आलोचना होगी। नौकर से तनाव हो सकता है। दोस्त, दुश्मनों की तरह व्यवहार करने लगेंगे। रोग और ऋण आदि से तनाव रहेगा। जी-हुजूरी करने पर भी काम नहीं बनने वाला है। प्रियजनों से बिछुड़ना हो सकता है। 

वृश्चिक,धनु, कुंभ और मीन राशि वाले बीमारी के भय से डरे रहेंगे। सरकार और उच्चाधिकारियों से परेशान हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार आदि में सफलता को लेकर तनाव संभव। पेट में तकलीफ हो सकती है। सम्मान में कमी संभव। प्रेम प्रसंग में रुकावट रहेगी। वाहन तेज चलाने से बचें। अपने को शांत रखें।
जिनका गोचर में सूर्य खराब है, उन्हें ‘आदित्यहृदय स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें