सूर्य ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान, टैप कर जानें अपनी राशि का हाल
ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 16 नवंबर को सूर्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है।

ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। आज 16 नवंबर को सूर्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है और अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल....
मेष राशि-
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
- मन अशांत रहेगा।
- नौकरी में कार्यभार में वृ़द्धि हो सकती है।
- कारोबार का विस्तार हो सकता है।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
- रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।
- पिता का साथ मिलेगा।
वृष राशि-
- मन अशांत रहेगा।
- आत्मसंयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें।
- बातचीत में संयत रहें।
- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- कारोबार में सचेत रहें।
- कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
मिथुन राशि-
- मन परेशान रहेगा।
- धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
- कठिनाइयां आ सकती हैं।
- कार्यक्षेत्र में परिश्रम तो अधिक रहेगा, परंतु यथानुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी।
- स्वास्थ्य में सुधार तो होगा, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
- रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
कर्क राशि-
- मन अशांत रहेगा।
- आत्मसंयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध से बचें।
- क्रोध में वृद्धि हो सकती है।
- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
- मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।
- धन की स्थिति में सुधार होगा।
- नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- व्यवधान आ सकते हैं।
- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि-
- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
- आत्मसंयत रहें।
- किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।
- मित्रों का सहयोग मिलेगा।
- यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि-
- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
- मन में नकारात्मक विचारों से बचें।
- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
- आत्मसंयत रहें।
- परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
- आय में कमी व खर्च में अधिक की स्थिति हो सकती है, परंतु कारोबार में सुधार होगा।
तुला राशि-
- मन परेशान रहेगा।
- मन में नकारात्मकता का प्रवाह हो सकता है।
- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।
- किसी मित्र से वाद विवाद की स्थिति से बचें।
- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि-
- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
- वाणी में कठोरता का प्रवाह बढ़ सकता है।
- बातचीत में संयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध से बचें।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
- कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि-
- आत्मसंयत रहें।
- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।
- वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है।
- बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
- संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी परंतु परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शनि गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
कुंभ राशि-
- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- आत्मसंयत रहें।
- क्रोध के अतिरेक से बचें।
- बातचीत में संतुलित रहें।
- किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं, परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
मीन राशि-
- मन अशांत रहेगा।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- आत्मसंयत रहें।
- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।
- परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)