ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysurya rashi parivartan gochar sun transit august 2022 horoscope rashifal effects on zodiac signs

सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश कर मचाई हलचल, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान

surya rashi parivartan 17 अगस्त को सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है।

सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश कर मचाई हलचल, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 21 Aug 2022 06:21 AM
ऐप पर पढ़ें

17 अगस्त को सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी, ले‍क‍िन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।  आय में कठिनाई एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सचेत रहें। व‍िवादों से बचें।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तनाव से दूर रहें।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

बुधादित्य योग में मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इन 4 राशियों का चमकेगा सोया हुआ भाग्य

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पुराने मित्रों से भेंट के योग बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मेहनत अधिक रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पिता से धन मिल सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्ता रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आय के स्रोत बनेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Janmashtami 2022 Date: काशी के पंचांगों का दावा, शैवों-वैष्णवों की जन्माष्टमी एक ही दि

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आ सकती है।

मीन राशि- कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें