surya rashi parivartan april 2020: 13 अप्रैल से 14 मई तक मेष राशि में रहेंगे सूर्य, संभल कर रहें वृषभ और कन्या राशियों के लोग

surya rashi parivartan april 2020: 13 अप्रैल से 14 मई तक मेष राशि में रहेंगे सूर्य, संभल कर रहें वृषभ और कन्या राशियों के लोग

संक्षेप:

Surya Rashi Parivartan april 2020: सृष्टि में ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य 13-14 अप्रैल के मध्य राशिपरिवर्तन कर रहे हैं। पिछले एक महीने तक मीन राशि में रहने के बाद अब वह 14 अप्रैल से मेष राशि पर...

Apr 11, 2020 10:00 pm ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

Surya Rashi Parivartan april 2020: सृष्टि में ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य 13-14 अप्रैल के मध्य राशिपरिवर्तन कर रहे हैं। पिछले एक महीने तक मीन राशि में रहने के बाद अब वह 14 अप्रैल से मेष राशि पर होंगे। सूर्य अब अगले एक महीने तक यानी 13 मई तक मेष राशि में रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान विभिन्न राशियों पर इस गोचर का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। जानकारों के अनुसार अप्रैल में हो रहा सूर्य का राशिपरिवर्तन ज्यादातर राशियों के लिए उन्नति और सौभाग्य के अवसर लाएगा। लेकिन दो राशियों के जातकों को अगले एक महीने तक विशेष सावधानी से काम लेना होगा। यह दो राशियां हैं वृषभ और कन्या।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आइए जानते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन का वृषभ और कन्या पर क्या होगा असर-


वृषभ राशि पर प्रभाव :
वृषभ राशि के जातकों को अगले एक महीने तक फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना होगा, इस दौरान आपके हाथ से अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान किसी को कर्ज देने से बचना चाहिए नहीं तो आपका धन अड़चन में फंस सकता है। कहीं पर धन लगाना फायदे का सौदा नहीं होगा इसलिए निवेश से बचें।

कन्या राशि पर प्रभाव:
कन्या राशिवालों को 13 अप्रैल से 14 मई तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। विश्‍वासघात का शिकार हो सकते हैं। कोशिश करें कि किसी अजनबी पर भरोसा न करें। हो सकता है कि आप इस दौरान कोई गैरकानूनी कार्य कर बैठें और मुश्किल में पड़ जाएं। कोशिश करें इन सब बातों को ध्यान में रखकर बहुत ही संभलकर कदम बढ़ाएं। 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!