ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Rashi Parivartan 2022 Sun will transit in the sign of Saturn these 4 zodiac signs will have great benefits in their career

सूर्य का शनि की राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा करियर में महालाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश,...

सूर्य का शनि की राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा करियर में महालाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 04 Jan 2022 07:01 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। जानिए सूर्य गोचर से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-

मेष- सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। सरकारी नौकरी में करियर बना रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य में मित्रता का भाव है। सूर्य गोचर काल में आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

राशिफल 3 जनवरी: वृषभ समेत इन राशि वालों को संतान से मिल सकती है खुशखबरी, ये लोग पास रखें पीली वस्तु

सिंह- सूर्य की सिंह स्वराशि है। इसलिए सूर्य गोचर का अधिक लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। उच्चाधिकारी काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक- इन राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना प्रबल है। इस दौरान सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। आपको सूर्य गोचर काल में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

लव राशिफल 3 जनवरी: आज इन राशि वालों की पार्टनर संग हो सकती है बहस, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मीन- करियर में आपको अचानक प्रसिद्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छूने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें