ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Rashi Parivartan 2022 Sun Transit in Mars zodiac problems of these zodiac signs will increase there will be trouble

मंगल की राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, 16 नवंबर से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, होगा कलेश

Surya Rashi Parivartan 2022 Zodiac Signs Effect November: 16 नवंबर को सूर्य राशि परिवर्तन होगा। सूर्य मंगल की राशि में वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क-

मंगल की राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, 16 नवंबर से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, होगा कलेश
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 11 Nov 2022 11:31 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Surya Rashi Parivatan in Vrishchik Rashi: 16 नवंबर 2022, बुधवार को सूर्यदेव तुला राशि से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के कहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें सूर्य गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ व किन्हें होगा नुकसान-

मेष राशि- मेष राशि के अष्टम भाव में सूर्य गोचर होने से आपको जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- सूर्य गोचर आपके सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। नौकरी में सामान्य परिणाम मिलेंगे।

शुक्रदेव वृश्चिक राशि में बना रहे अष्टलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि- सूर्य गोचर आपकी राशि के छठवें भाव में होने से आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान पैसों के मामले में सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष से नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आपको वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के पंचम भाव में सूर्यदेव प्रवेश करेंगे। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार व नौकरी में उन्नति होगी। सेहत का ध्यान रखें। निवेश में लाभ के योग हैं।

कन्या राशि- सूर्य गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि- तुला राशि के दूसरे भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

आने वाले दो दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, हर काम में मिलेगी सफलता

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि के द्वादश भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आप यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि- मकर राशि के एकादश भाव में सूर्य गोचर होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के दशम भाव में सूर्य गोचर होगा। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी व व्यापार में उन्नति मिलेगी। अहंकार को हावी न होने दें। वाणी पर काबू रखें।

मीन राशि- मीन राशि के नवम भाव में सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर व उच्च शिक्षा में तरक्की मिल सकती है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें