ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Rashi Parivartan 2022 October 16 there will be an increase in the amenities of these 7 zodiac signs

16 अक्टूबर तक इन 7 राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, मिलेगा शुभ समाचार

surya gochar 2022 september: सूर्य राशि परिवर्तन का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। सितंबर महीने में सूर्य कन्या राशि में आने वाले हैं।

16 अक्टूबर तक इन 7 राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, मिलेगा शुभ समाचार
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 11 Sep 2022 05:38 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Surya Rashi Parivartan 2022 Zodiac Effect: ग्रहों के राजा सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 सितंबर को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव 16 अक्टूबर 2022 तक इसी राशि में संचरण करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। जानें सूर्य राशि परिवर्तन राशिफल-

मेष- सूर्य गोचर की अवधि में मेष राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। सेहत में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है पितरों की तस्वीर? जान लें ये जरूरी बातें

वृषभ- वृषभ राशि वालों को सूर्य गोचर की अवधि में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बड़े फैसले सोच-विचार कर लें।

मिथुन- सूर्य राशि परिवर्तन के बाद मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। रिश्तों में दरारें आ सकती हैं। इस अवधि में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क- सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस अवधि में आपको सेहत संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

सिंह- सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। इसलिए इस अवधि में फैसले सोच-विचार कर लें। आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। इस अवधि में आपको आय के पर्याप्त साधन मिलेंगे। हालांकि खर्चों से राहत मिलना मुश्किल लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: गृह क्लेश को दूर करते हैं ये 4 फेंगशुई टिप्स, घर में आएगी सुख-समृद्धि व खुशहाली

तुला- तुला राशि वालों के जीवन में सूर्य गोचर सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर नए अवसर प्रदान करेगा। व्यापारियों के व्यापार को गति मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में वाद-विवाद से बचें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है।

कुंभ- सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से आर्थिक जीवन आपकी चिंता का कारण बन सकता है। खर्चों पर लगाम रखें। पार्टनर की सेहत के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन- मीन राशि वालों को सूर्य गोचर की अवधि में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश का लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें