Surya Rashi Parivartan 2021: Sun entry in Leo today know which zodiac signs will have good days in their lives - Astrology in Hindi Surya Rashi Parivartan 2021: सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Rashi Parivartan 2021: Sun entry in Leo today know which zodiac signs will have good days in their lives - Astrology in Hindi

Surya Rashi Parivartan 2021: सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएंगे अच्छे दिन

नवग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त की रात 01 बजकर 16 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ चुके हैं। 16 सितंबर तक सूर्य अपनी राशि सिंह में ही रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन एक महीने में होता है।...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 18 Aug 2021 05:57 AM
share Share
Follow Us on
Surya Rashi Parivartan 2021: सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के जीवन में आएंगे अच्छे दिन

नवग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त की रात 01 बजकर 16 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ चुके हैं। 16 सितंबर तक सूर्य अपनी राशि सिंह में ही रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन एक महीने में होता है। हर राशि में एक महीने तक संचार करने के कारण सूर्य अपनी राशि सिंह में एक साल बाद आए हैं। सूर्य के साथ मंगल और बुध भी इसी राशि में विराजमान हैं। जानिए सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए साबित होगा लाभकारी-

1. मेष- सूर्य के सिंह राशि में आने से मेष राशि के छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान जातक को नौकरी में तरक्की और व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी समय अनुकूल हैं।

2. कन्या- सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

3. वृश्चिक-सूर्य के अपनी राशि में आने से जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

4. कुंभ- सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।

5. मीन- मीन राशि वालों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। यह गोचर आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!