ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysurya mangal gochar sun mars transit horoscope rashifal effects future

दिवाली के बाद अब बदलने जा रही है मंगल और सूर्य की चाल, इन 5 राशि वालों के जीवन में शुरू होगी उथल- पुथल

surya mangal gochar : कुछ दिनों बाद सूर्य, मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

दिवाली के बाद अब बदलने जा रही है मंगल और सूर्य की चाल, इन 5 राशि वालों के जीवन में शुरू होगी उथल- पुथल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 13 Nov 2023 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ दिनों बाद सूर्य, मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।

Horoscope : आज से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 7 दिनों तक खूब मनाएंगे जश्न

कर्क राशि- मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

सिंह राशि- मन अशांत हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता हे। नौकरी में कठिनाई आ सकती है। किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोेग मिलेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन परेशान रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें