ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya grahan 2022 time in india know all about sutak kaal start Surya grahan solar Eclipse time know govardhan puja date

Surya grahan 2022छ ग्रहण का सूतक काल शुरू, जानें कब होगी गोवर्धन पूजा

Surya grahan 2022 time in india : दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने से ज्यादातर लोग गोवर्धन पूजा बुधवार 26 अक्टूबर को मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के मुताबिक मंगलवार को आंशिक सूर्य ग्

Surya grahan 2022छ ग्रहण का सूतक काल शुरू, जानें कब होगी गोवर्धन पूजा
Anuradha Pandeyवरिष्ठ संवाददाता,कानपुरTue, 25 Oct 2022 05:38 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने से ज्यादातर लोग गोवर्धन पूजा बुधवार 26 अक्टूबर को मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के मुताबिक दीपावली के अगले ही दिन 25 अक्तूबर मंगलवार को आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। दिवाली के दूसरे दिन ग्रहण होने से इस बार महापर्व के दौरान सूर्यग्रहण का साया रहेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष पूर्व भी हुई थी। इससे पूर्व 1995 में दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था।इसके साथ ही 8 नवंबर 2022 को देव दीपावली के दिन साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा।

सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022

सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:36 से 17:32 तक

सूतक प्रारम्भ - 03:03 प्रात:काल

सूतक समाप्त - 17:32 सूर्यास्त के साथ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें